विज्ञान के महत्वपूर्ण तथ्य
Important Facts of Science
- प्रश्न 1: तरंग चलती हैं, तो वे अपने साथ ले जाती हैं?
- उत्तर: ऊर्जा
- प्रश्न 2: सूर्य ग्रहण के समय सूर्य का कौनसा भाग दिखाई देता है?
- उत्तर: किरीट
- प्रश्न 3: कपड़ों से जंग के धब्बे हटाने के लिये प्रयोग किया ?
- उत्तर: ऑक्ज़ैलिक अम्ल
- प्रश्न 4: गन्ने में ‘लाल सड़न रोग’ किसके कारण उत्पन्न होता है?
- उत्तर: कवकों द्वारा: कोल्लेट्राईकम फाल्कैटम वेंट
- प्रश्न 5: किस प्रकार के ऊतक शरीर के सुरक्षा कवच का कार्य करते हैं?
- उत्तर: एपिथीलियम ऊतक
- प्रश्न 6: मनुष्य ने सर्वप्रथम किस जन्तु को अपना पालतू बनाया?
- उत्तर: कुत्ता
- प्रश्न 7: किस वैज्ञानिक ने सर्वप्रथम बर्फ़ के दो टुकड़ों को आपस में घिसकर पिघला दिया?
- उत्तर: डेवी
- प्रश्न 8: हीरा चमकदार क्यों दिखाई देता है?
- उत्तर: पूर्ण आंतरिक परावर्तन के कारण
- प्रश्न 9: ‘गोबर गैस’ में मुख्य रूप से क्या पाया जाता है।?
- उत्तर: मिथेन: इसका आविष्कार सी बी देसाई ने किया था
- प्रश्न 10: निम्न में से कौन एक उड़ने वाली छिपकली है?
- उत्तर: ड्रेको
- प्रश्न 11: अंगूर में कौनसा अम्ल पाया जाता है?
- उत्तर: टार्टरिक अम्ल
- प्रश्न 12: कैंसर सम्बन्धी रोगों का अध्ययन कहलाता है?
- उत्तर: ओंकोलोजी
- प्रश्न 13: घोंसला बनाने वाला एकमात्र साँप कौनसा है?
- उत्तर: किंग कोबरा
- प्रश्न 14: भारत में पायी जाने वाली सबसे बड़ी मछली कौनसी है?
- उत्तर: ह्वेल शार्क
- प्रश्न 15: दालें किसका एक अच्छा स्रोत होती हैं?
- उत्तर: प्रोटीन
- प्रश्न 16: देशी घी में से सुगन्ध क्यों आती है?
- उत्तर: डाइएसिटिल के कारण
- प्रश्न 17: ‘टाइपराइटर’ (टंकण मशीन) के आविष्कारक कौन हैं?
- उत्तर: शोल्स
- प्रश्न 18: सिरका को लैटिन भाषा में क्या कहा जाता है।?
- उत्तर: ऐसीटम
- प्रश्न 19: दूध की शुद्धता का मापन किस यन्त्र से किया जाता है?
- उत्तर: लैक्टोमीटर
- प्रश्न 20: पृथ्वी पर सबसे अधिक मात्रा में पाया जाने वाला धातु तत्त्व कौनसा है?
- उत्तर: ऐलुमिनियम
- प्रश्न 21: मोती मुख्य रूप से किस पदार्थ का बना होता है?
- उत्तर: कैल्सियम कार्बोनेट
- प्रश्न 22: मानव शरीर में सबसे अधिक मात्रा में कौनसा तत्व पाया जाता है?
- उत्तर: ऑक्सीजन
- प्रश्न 23: आम का वानस्पतिक नाम क्या है?
- उत्तर: मेंगीफ़ेरा इण्डिका
- प्रश्न 24: कॉफी पाउडर के साथ मिलाया जाने वाला ‘चिकोरी चूर्ण’ प्राप्त होता है?
- उत्तर: जड़ों से
- प्रश्न 25: ‘विटामिन सी’ का सबसे अच्छा स्त्रोत क्या है?
- उत्तर: आंवला
- प्रश्न 26: मानव शरीर में सबसे लम्बी कोशिका कौनसी होती है?
- उत्तर: तंत्रिका कोशिका
- प्रश्न 27: दाँत मुख्य रूप से किस पदार्थ के बने होते हैं?
- उत्तर: डेंटाइन के
- प्रश्न 28: मानव का मस्तिष्क लगभग कितने ग्राम का होता है?
- उत्तर: 1350
- प्रश्न 29: रक्त में पायी जाने वाली धातु है?
- उत्तर: लोहा
- प्रश्न 30: मांसपेशियों में किस अम्ल के एकत्रित होने से थकावट आती है?
- उत्तर: लैक्टिक अम्ल
- प्रश्न 31: किण्वन का उदाहरण है?
- उत्तर: दूध का खट्टा होना, खाने की ब्रेड का बनना, गीले आटे का खट्टा होना
- प्रश्न 32: केंचुए की कितनी आँखें होती हैं?
- उत्तर: एक भी नहीं