कई शब्द का एक शब्द
| क्रम संख्या | कई शब्द | एक शब्द |
| 127 | किसी बात को बढ़ा- चढ़ाकर कहना | अतिशयोक्ति |
| 128 | किसी काम में दूसरे से बढ़ने की इच्छा या उद्योग | स्पर्द्धा |
| 129 | कार्य करनेवाला | कार्यकर्त्ता |
| 130 | करने योग्य | करणीय/कर्तव्य |
| 131 | किसी कथा के अंतर्गत आने वाली दूसरी कथा | अन्तःकथा |
| 132 | कर या शुल्क का वह अंश जो किसी कारणवश अधिक से अधिक लिया जाता है | अधिभार |
| 133 | किसी पक्ष का समर्थन करने वाला | अधिवक्ता |
| 134 | किसी कार्यालय या विभाग का वह अधिकारी जो अपने अधीन कार्य करने वाले कर्मचारियों की निगरानी रखे | अधीक्षक |
| 135 | किसी सभा संस्था का प्रधान | अध्यक्ष |
| 136 | किसी कार्य के लिए दी जाने वाली सहायता | अनुदान |
| 137 | किसी मत या प्रस्ताव का समर्थन करने की क्रिया | अनुमोदन |
| 138 | किसी व्यक्ति या सिद्धान्त का समर्थन करने वाला | अनुयायी |
| 139 | किसी कार्य को बार- बार करना | अभ्यास |
| 140 | किसी वस्तु का भीतरी भाग | अभ्यन्तर |
| 141 | किसी वस्तु को प्राप्त करने की तीव्र इच्छा | अभीप्सा |
| 142 | किसी प्राणी को न मारना | अहिंसा |
| 143 | किसी बात पर बार- बार जोर देना | आग्रह |
| 144 | किसी पात्र आदि के अन्दर का स्थान जिसमें कोई चीज आ सके | आयतन |
| 145 | किसी अवधि से संबंध रखने वाला | आवधिक |
| 146 | किसी देश के वे निवासी जो पहले से वहाँ रहते रहे हैं | आदिवासी |
| 147 | किसी चीज या बात की इच्छा रखनेवाला | इच्छुक |
| « Previous Page | Next Page » |