कोविड-19 महामारी से खुद भी सुरक्षित रहें दूसरों को भी सुरक्षित करें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें naukaripao.com के साथ घर पर बैठे बैठे विभिन्न सरकारी परीक्षाओं की तैयारी करें।
उत्तर प्रदेश संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी 2021 मे आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं का कलेंडर जारी कर दिया है देखने के लिए क्लिक करें।
UNION PUBLIC SERVICE COMMISSION REVISED PROGRAMME OF EXAMINATIONS/RECRUITMENT TESTS (RTs) - 2021 देखने के लिए क्लिक करें।

कई शब्द का एक शब्द

क्रम संख्या कई शब्द एक शब्द
1 अण्डे से जन्म लेने वाला अण्डज
2 आकाश को चूमनेवाला आकाशचुंबी
3 अपनी हत्या स्वयं करना आत्महत्या
4 अवसर के अनुसार बदल जाने वाला अवसरवादी
5 अच्छे चरित्र वाला सच्चरित्र
6 आज्ञा का पालन करने वाला आज्ञाकारी
7 अत्यंत सुन्दर स्त्री रूपसी
8 आकाश को चूमने वाला गगनचुंबी
9 आकाश में उड़ने वाला नभचर

10 आकाश या गगन चुमनेवाला आकाशचुम्बी/गगनचुम्बी
11 आया हुआ आगत
12 अवश्य होनेवाला अवश्यम्भावी
13 अचानक हो जाने वाला आकस्मिक
14 आदि से अन्त तक आद्योपान्त
15 आगे का विचार करने वाला अग्रसोची
16 आढ़त का व्यापर करने वाला आढ़तिया
17 आवश्यकता से अधिक वर्षा अतिवृष्टि
18 अन्य से सम्बन्ध न रखने वाला अनन्य
19 अभिनय करने योग्य अभिनेय
20 अच्छा- बुरा समझने की शक्ति का अभाव अविवेक
21 अपने हिस्से या अंश के रूप में कुछ देना अंशदान
22 आत्मा व परमात्मा का द्वैत अलग अद्वैतवादी
23 अल्प कम वेतन भोगनेवाला पानेवाला अल्पवेतनभोगी
24 अध्ययन पढ़ना का काम करनेवाला अध्येता
25 अध्यापन पढ़ाने का काम करनेवाला अध्यापक
26 आग से झुलसा हुआ अनलदग्ध
27 आशा से अतीत परे आशातीत
28 आयोजन करने वाला व्यक्ति आयोजक

29 आशुलिपि शार्ट हैण्ड जाननेवाला लिपिक आशुलिपिक
30 अपनी इच्छा के अनुसार काम करनेवाला इच्छाचारी
31 आड़ या परदे के लिये रथ या पालकी को ढकनेवाला कपड़ा ओहार
32 अपनी विवाहित पत्नी से उत्पत्र पुत्र औरस पुत्र
33 अपने कर्तव्य का निर्णय न कर सकने वाला किंकर्तव्यविमूढ़
34 अधिक दिनों तक जीने वाला चिरंजीवी
35 अन्न को पचाने वाली जठर पेट की अग्नि जठराग्नि
36 अपनी झक धुन में मस्त रहने वाला झक्की
37 आँवला हर्र व बहेड़ा त्रिफला
38 अपराध और उन पर दण्ड देने के नियम निर्धारित करने वाला प्रश्न दण्डसंहिता
39 आधे से अधिक लोगों की सम्मिलित एक राय बहुमत
40 अपनी इच्छा से दूसरों की सेवा करने वाला स्वयंसेवक
41 अपने देश से प्यार करने वाला देशभक्त
42 अपने देश के साथ विश्वासघात करने वाला देशद्रोही
43 आँख की बीमारी दृष्टिदोष
44 अपने पति के प्रति अनन्य अनुराग रखने वाली पतिव्रता
45 अपने पद से हटाया हुआ पदच्युत
46 अपने को पंडित माननेवाला पंडितम्मन्य
47 आटा पीसने वाली स्त्री पिसनहारी
48 आय से अधिक व्यर्थ खर्च करने वाला फिजूलखर्ची
49 आय- व्यय लेन- देन का लेखा करने वाला लेखाकार
50 अपने परिवार के साथ है जो सपरिवार
51 अपने ही बल पर निर्भर रहने वाला स्वावलम्बी
52 अगहन और पूस में पड़ने वाली ऋतु हेमन्त

53 अधः नीचे लिखा हुआ अधोलिखित
54 आचार्य की पत्नी आचार्यानी
55 अनुवाद करनेवाला अनुवादक
56 अनुवाद किया हुआ अनूदित
57 अनेक राष्ट्रों में आपस में होनेवाली बात अन्तर्राष्ट्रीय
58 आत्मा या अपने आप पर विश्वास आत्मविश्वास
59 आलस्य में जँभाई लेते हुए देह टूटना अँगड़ाई
60 अंग पोंछने का वस्त्र अँगोछा
61 अति सूक्ष्म परिमाण अणिमा
62 आज के दिन से पूर्व का काल अनद्यतनभूत
63 अध्ययन किया हुआ अधीत
64 अनुभव प्राप्त अनुभवी

65 असम्बद्ध विषय का अविवक्षित
66 आठ पदवाला अष्टपदी
67 अनुमान किया हुआ अनुमानित
68 अनिश्चित जीविका आकाशवृत्ति
69 आम का बगीचा अमराई
70 अनुसंधान की इच्छा अनुसंधित्सा
71 आकाश से तारे का टूटना उपप्लव
72 अन्य देश का पुरुष उपही
73 अँगुलियों में होनेवाला फोड़ा इकौता
74 अपना नाम स्वयं लिखना हस्ताक्षर
75 अगस्त्य की पत्नी लोपामुद्रा
76 अँधेरी रात तमिस्रा
77 अशुभ विचार व्यापाद
78 अंडों से निकली छोटी मछलियों का समूह पोताधान
79 अस्तित्वहीन वस्तु का विश्लेषण काकदन्तपरीक्षण
80 अधिक रोएँ वाला लोमश

81 अमावस्या की रात कुहू
82 इतिहास का ज्ञाता अतिहासज्ञ
83 इन्द्रियों को जीतनेवाला जितेन्द्रिय
84 इन्द्रियों की पहुँच से बाहर अतीन्द्रिय
85 इन्द्रियों को वश में करने वाला इन्द्रियजित
86 इंद्रियों पर किया जानेवाला वश इंद्रियाविग्रह
87 इतिहास को जानने वाला इतिहासज्ञ
88 इस लोक से सम्बन्धित ऐहिक
89 इन्द्रजाल करने वाला ऐन्द्रजालिक
90 इंद्रियों से संबंधित ऐंद्रिक
91 इस लोक से संबंध रखनेवाला ऐहलौकिक
92 ईश्वर द्वारा भेजा गया दूत काफिर
93 इन्द्रपुरी की वेश्य अमरांगना

94 इन्द्र का महल वैजयन्त
95 इतिहास से संबंधित ऐतिहासिक
96 ऊपर कहा हुआ उपर्युक्त
97 ऊपर आने वाला श्वास उच्छवास
98 ऊपर की ओर जानेवाला उर्ध्वगामी
99 ऊपर की ओर बढ़ती हुई साँस उर्ध्वश्वास
100 उपचार या ऊपरी दिखावे के रूप में होने वाला औपचारिक
101 उच्च न्यायालय का न्यायाधीश न्यायमूर्ति
102 उपकार के प्रति किया गया उपकार प्रत्युपकार
103 ऊपर लिखा गया उपरिलिखित
104 उतरती युवावस्था का अधेर
105 उत्तर दिशा उदीची

106 उच्च वर्ण के पुरुष के साथ निम्न वर्ण की स्त्री का विवाह अनुलोम विवाह
107 उसी समय का तत्कालीन
108 एक स्थान से दूसरे स्थान को हटाया हुआ स्थानान्तरित
109 एक भाषा की लिखी हुई बात को दूसरी भाषा में लिखना या कहना अनुवाद
110 ऐसा व्रत जो मरने पर ही समाप्त हो आमरणव्रत
111 ऐसा ग्रहण जिसमें सूर्य या चन्द्र का पूरा बिम्ब ढँक जाय खग्रास
112 ऐसा जो अंदर से खाली हो खोखला
113 ऐसा तर्क जो देखने पर ठीक प्रतीत होता हो किन्तु वैसा न हो तर्काभास
114 एक व्यक्ति द्वारा चलायी जाने वाली शासन प्रणाली तानाशाही
115 एक राजनीतिक दल को छोड़कर दूसरे दल में शामिल होने वाला दलबदलू
116 एक देश से माल दूसरे देश में जाने की क्रिया निर्यात
117 ऐतिहासिक युग के पूर्व का प्रागैतिहासिक
118 एक ही जाति का सजातीय

119 एक ही समय में उत्पन्न होने वाला समकालीन
120 किसी पद का उम्मीदवार प्रत्याशी
121 कम खर्च करने वाला मितव्ययी
122 कम जानने वाला अल्पज्ञ
123 कम अक्लवाला अल्पबुद्धि
124 कठिनाई से समझने योग्य दुर्बोध
125 किसी की हँसी उड़ाना उपहास
126 कुछ दिनों तक बने रहने वाला टिकाऊ
127 किसी बात को बढ़ा- चढ़ाकर कहना अतिशयोक्ति
128 किसी काम में दूसरे से बढ़ने की इच्छा या उद्योग स्पर्द्धा
129 कार्य करनेवाला कार्यकर्त्ता
130 करने योग्य करणीय/कर्तव्य
131 किसी कथा के अंतर्गत आने वाली दूसरी कथा अन्तःकथा
132 कर या शुल्क का वह अंश जो किसी कारणवश अधिक से अधिक लिया जाता है अधिभार
133 किसी पक्ष का समर्थन करने वाला अधिवक्ता
134 किसी कार्यालय या विभाग का वह अधिकारी जो अपने अधीन कार्य करने वाले कर्मचारियों की निगरानी रखे अधीक्षक
135 किसी सभा संस्था का प्रधान अध्यक्ष

136 किसी कार्य के लिए दी जाने वाली सहायता अनुदान
137 किसी मत या प्रस्ताव का समर्थन करने की क्रिया अनुमोदन
138 किसी व्यक्ति या सिद्धान्त का समर्थन करने वाला अनुयायी
139 किसी कार्य को बार- बार करना अभ्यास
140 किसी वस्तु का भीतरी भाग अभ्यन्तर
141 किसी वस्तु को प्राप्त करने की तीव्र इच्छा अभीप्सा
142 किसी प्राणी को न मारना अहिंसा
143 किसी बात पर बार- बार जोर देना आग्रह
144 किसी पात्र आदि के अन्दर का स्थान जिसमें कोई चीज आ सके आयतन
145 किसी अवधि से संबंध रखने वाला आवधिक
146 किसी देश के वे निवासी जो पहले से वहाँ रहते रहे हैं आदिवासी
147 किसी चीज या बात की इच्छा रखनेवाला इच्छुक

148 किन्हीं घटनाओं का कालक्रम से किया गया वृत इतिवृत
149 किसी नई चीज का बनाना ईजाद/अविष्कार
150 किसी के बाद उसकी संपत्ति प्राप्त करने वाला उत्तराधिकारी
151 किसी एक पक्ष से संबंधित एकपक्षीय
152 कष्टों या काँटों से भरा हुआ कंटकाकीर्ण
153 किसी की कृपा से पूरी तरह संतुष्ट कृतार्थ
154 कारागार से संबंध रखने वाला कारागारिक
155 कार्य करने वाला व्यक्ति कार्यकर्ता
156 किन्हीं निश्चित कार्यों के लिए बनायी गयी समिति कार्यसमिति
157 क्रम के अनुसार क्रमानुसार
158 किसी विचार/निर्णय को कार्यरूप देना कार्यान्वयन
159 कुंती का पुत्र कौंतेय
160 किसी के घर की होनेवाली तलाशी खानातलाशी
161 किसी के इर्द- गिर्द घेरा डालने की क्रिया घेराबन्दी
162 करुण स्वर में चिल्लाना चीत्कार
163 किसी को सावधान करने के लिए कही जाने वाली बात चेतावनी
164 किसी वस्तु का चौथा भाग चतुर्थाश
165 कर्मचारियों आदि को छाँटकर निकालने की क्रिया छँटनी

166 किसी के सम्पूर्ण जीवन के कार्यों का विवरण जीवनचरित
167 काँटेदार झाड़ियों का समूह झाड़झंखाड़
168 किसी ग्रंथ या रचना की टीका करनेवाला टीकाकार
169 किराए पर चलनेवाली मोटर गाड़ी टैक्सी
170 कोई काम या पद छोड़ देने के लिये लिखा गया पत्र त्यागपत्र
171 किसी के पास रखी हुई दूसरे की वस्तु थाती/धरोहर/अमानत
172 कपड़ा साइन का व्यवसाय करने वाला दर्जी
173 किसी के साथ सम्बन्ध न रखने वाला निःसंग
174 कही हुई बात को बार- बार कहना पिष्टपेषण
175 किसी आरोप के उत्तर में किया जाने वाला आरोप प्रत्यारोप
176 किसी टूटी- फूटी वस्तु का पुनर्निर्माण पुनर्निर्माण
177 किसी देवता पर चढ़ाने के लिए मारा जाने वाला पशु बलि
178 किसी बात का गूढ़ रहस्य जानने वाला मर्मज्ञ
179 किसी मत को मानने वाला मतानुयायी

180 किसी विषय को विशेष रूप से जाननेवाला विशेषज्ञ
181 कुबेर की नगरी अलकापुरी
182 किसी छोटे से प्रसन्न हो उसका उपकार करना अनुग्रह
183 किसी के दुःख से दुःखी होकर उसपर दया करना अनुकम्पा
184 किसी श्रेष्ठ का मान या स्वागत अभिनन्दन
185 किसी विशेष वस्तु की हार्दिक इच्छा अभिलापा
186 किसी के शरीर की रक्षा करनेवाला अंगरक्षक
187 किसी को भय से बचाने का वचन देना अभयदान
188 किसी कलाकार की कलापूर्ण रचना कलाकृति
189 करने की इच्छा चिकीर्षा
190 कुबेर का बगीचा चैत्ररथ
191 कुबेर का पुत्र नलकूबर

192 कुबेर का विमान पुष्पक
193 कच्चे मांस की गंध विस्र
194 कमल के समान गहरा लाल रंग शोण
195 काला पीला मिला रंग कपिश
196 केंचुए की स्त्री शिली
197 कुएँ की जगत वीनाह
198 किसी के पास रखी हुई दूसरे की सम्पत्ति थाती/न्यास
199 केवल वर्षा पर निर्भर बारानी
200 कलम की कमाई खानेवाला मसिजीवी
201 कुएँ के मेढ़क के समान संकीर्ण बुद्धिवाला कूपमंडुक

202 काला पानी की सजा पाया कैदी दामुल कैदी
203 कुसंगति के कारण चरित्र पर दोष कलंक
204 कुछ खास शर्तों द्वारा कोई कार्य कराने का समझौता संविदा
205 खाने से बचा हुआ जूठा भोजन उच्छिष्ट
206 खाने योग्य पदार्थ खाद्य
207 खेलना का मैदान क्रीड़ास्थल
208 गिरा हुआ पतित
209 गोद लिया हुआ पुत्र दत्तक पुत्र
210 गोपों को घेरा बाँधकर नाचने की क्रिया रास
211 गुरु के समीप रहनेवाला विद्यार्थी अन्तेवासी
212 गुण- दोषों का विवेचन करने वाला आलोचक
213 गणित शास्त्र के जानकार गणितज्ञ

214 गंगा का पुत्र गांगेय
215 गृह घर बसा कर रहने वाला गृहस्थ
216 गगन आकाश चूमने वाला गगनचुम्बी
217 घास छीलने वाला घसियारा
218 घास खानेवाला तृणभोजी
219 घूस लेने वाला/रिश्वत लेने वाला घूसखोर/रिश्वतखोर
220 घुलने योग्य पदार्थ घुलनशील
221 घृणा करने योग्य घृणास्पद
222 घर के सबसे ऊपर के खंड की कोठरी अटारी
223 घर के सामने का मंच आलिन्द
224 घूम- फिरकर सौदा बेचने वाला फेरीवाला
225 चार वेदों को जानने वाला चतुर्वेदी

226 चार राहों वाला चौराहा
227 चेतन स्वरूप की माया चिद्विलास
228 चूहे फँसाने का पिंजड़ा चूहेदानी
229 चौथे दिन आने वाला ज्वर चौथिया
230 चारों ओर की सीमा चौहदी
231 चारों ओर जल से घिरा हुआ भू- भाग टापू
232 चोरी छिपे चुंगी शुल्क आदि दिये बिना माल लाकर बेचनेवाला तस्कर
233 चौपायों के बाँधने का स्थान थान
234 चार मुखों वाला चतुरानन
235 चिंता में डूबा हुआ चिंतित
236 चुनाव में अपना मत देने की क्रिया मतदान

237 छिपे वेश में रहना छद्मवेश
238 छात्रों के रहने का स्थान छात्रावास
239 छः महीने के समय से सम्बन्धित छमाही
240 छत में टाँगने का शीशे का कमल या गिलास जिसमें मोमबत्तियाँ जलती हों फानूस
241 छोटे कद का आदमी बौना
242 छह कोने वाली आकृति षट्कोण
243 छह- छह महीने पर होने वाला षाण्मासिक
244 छूत से फैलने वाला रोग संक्रामक
245 छाती का घाव उरक्षत
246 छः मुँहों वाला षण्मुख/षडानन
247 जो पढ़ा- लिखा न हो अपढ़ अनपढ़

248 जो अक्षर पढ़ना- लिखना जानता है साक्षर
249 जो दूसरों पर अत्याचार करें अत्याचारी
250 जो कभी नष्ट न हो अनश्वर
251 जो सब जगह व्याप्त हो सर्वव्यापक
252 जो कुछ न करता हो अकर्मण्य
253 जो पुत्र गोद लिया हो दत्तक
254 जो मान- सम्मान के योग्य हो माननीय
255 जो नष्ट न होने वाला हो अविनाशी
256 जो परिचित न हो अपरिचित
257 जो वन में घूमता हो वनचर
258 जो धन का दुरुपयोग करता है अपव्ययी
259 जो कानून के विरुद्ध हो अवैध
260 जो कानून के अनुसार हो वैध

261 जो पहले न पढ़ा हो अपठित
262 जो आँखों के सामने न हो अप्रत्यक्ष
263 जो आँखों के सामने हो प्रत्यक्ष
264 जो दो भाषाएँ जानता हो दुभाषिया
265 जो स्वयं पैदा हुआ हो स्वयंभू
266 जो उदार न हो अनुदार
267 जो चित्र बनाता हो चित्रकार
268 जो नहीं हो सकता असंभव
269 जो हो सकता संभव
270 जो किसी पक्ष में न हो तटस्थ

271 जो कहा न जा सके अकथनीय
272 जो गिना न जा सके अगणित
273 जो जन्म से अंधा हो जन्मांध
274 जो किये गये उपकारों को जानता या मानता है कृतज्ञ
275 जो किये गये उपकारों को नहीं मानता है कृतघ्न
276 जो बहुत जानता है बहुज्ञ
277 जो स्त्री कविता लिखती है कवयित्री
278 जो पुरुष कविता रचता है कवि
279 जो विज्ञान जनता है वैज्ञानिक
280 जो स्वार्थ अपनी ही भलाई चाहता है स्वार्थी
281 जो देखने में प्रिय लगता है प्रियदर्शी
282 जो आसानी से लब्ध प्राप्य है सुलभ

283 जो मन को हर ले मनोहर
284 जो नाचता है नर्तक नृत्यकार
285 जो कुछ नहीं जानता है अज्ञ
286 जो अग्र आगे की बात सोचता है अग्रशोची
287 जो भू के गर्भ भीतर का हाल जानता हो भूगर्भवेत्ता
288 जो भू को धारण करता है भूधर
289 जो सर्वशक्तिसम्पत्र है सर्वशक्तिमान्
290 जो कर्त्तव्य से च्युत हो गया है कर्त्तव्यच्युत
291 जो स्त्री सूर्य भी न देख सके असूर्यम्पाश्या
292 जो मुकदमा दायर करता है वादी
293 जो अश्र्व घोड़े का आरोही सवार है अश्र्वारोही
294 जो कला जानता है या कला की रचना करता है कलाकार
295 जो सरों में जनमता है सरसिज

296 जो अच्छे कुल में उत्पत्र हुआ है कुलीन
297 जो सबमें व्याप्त है सर्वव्यापी
298 जो मुकदमा लड़ता रहता है मुकदमेबाज
299 जो देने योग्य है देय
300 जो वचन से परे हो वचनातीत
301 जो कहा गया है कथित
302 जो बहुत बोलता है वाचाल
303 जो स्त्री अभिनय करे अभिनेत्री
304 जो पुरुष अभिनय करे अभिनेता
305 जो दूसरे से ईर्ष्या करता है ईर्ष्यालु
306 जो शत्रु की हत्या करता है शत्रुघ
307 जो पिता की हत्या कर चुका पितृहन्ता

308 जो माता की हत्या कर चुका मातृहन्ता
309 जो अपनी हत्या करता है आत्मघाती
310 जो नभ या ख आकाश में चलता है नभचर खेचर
311 जो द्वार का पालन रक्षा करता है द्वारपाल
312 जो शास्त्र जानता है शास्त्रज्ञ
313 जो कोई वस्तु वहन करता है वाहक
314 जो चक्र धारण करता है चक्रधर
315 जो नष्ट होनेवाला है नश्र्वर
316 जो मापा न जा सके अपरिमेय
317 जो प्रमेय प्रमाण से सिद्ध न हो अप्रमेय
318 जो इच्छा के अधीन है इच्छाधीन
319 जो दूसरे के स्थान पर अस्थायी रूप से काम करे स्थानापत्र
320 जो विधि या कानून के विरुद्ध है अवैध/गैरकानूनी

321 जो राजगद्दी का अधिकारी हो युवराज
322 जो पुस्तकों की आलोचना या समीक्षा करता है आलोचक समीक्षक
323 जो साँप पकड़ता और उसका खेल करता है सँपेरा
324 जो पांचाल देश की है पांचाली
325 जो किसी का पक्ष न ले निष्पक्ष
326 जो पुरुष लोहे की तरह बलिष्ठ है लौहपुरुष
327 जो सबके आगे रहता हो अग्रणी
328 जो खाली न जाय अचूक
329 जो अपने स्थान या स्थिति से अलग न किया जा सके अच्युत
330 जो छूने योग्य न हो अछूत

331 जो छुआ न गया हो अछूता
332 जो न जाना गया हो अज्ञात
333 जो अपनी बात से न टले अटल
334 जो अपनी जगह से न डिगे अडिग
335 जो सबके मन की जनता हो अंतर्यामी
336 जो दबाया न जा सके अदम्य
337 जो देखा न जा सके अदृश्य
338 जो देखने योग्य न हो अदर्शनीय
339 जो पहले न देखा गया हो अदृष्टपूर्व
340 जो परीक्षा में परीक्षा में उत्तीर्ण न हुआ हो अनुत्तीर्ण
341 जो आँखों के सामने न हो अप्रत्यक्ष/परोक्ष
342 जो पूरा या भरा हुआ न हो अपूर्ण

343 जो किसी की ओर मुँह किये हुए हो अभिमुख
344 जो काव्य संगीत आदि का रस न ले अरसिक
345 जो इस लोक का न हो अलौकिक
346 जो शोक करने योग्य नहीं है अशोच्य
347 जो स्त्री ऐसी पर्दानशीन है कि सूर्य को भी न देख सके असूर्यम्पश्या
348 जो विधान या नियम के विरुद्ध हो असंवैधानिक
349 जो पहले कभी न हुआ हो अभूतपूर्व
350 जो सदा से चलता आ रहा है अनवरत
351 जो आगे की न सोचता हो अदूरदर्शी
352 जो समय पर न हो असामयिक
353 जो दिया न जा सके अदेय

354 जो मानव के योग्य न हो अमानुषिक
355 जो हिसाब- किताब की जाँच करता हो अंकेक्षक
356 जो पहले कभी घटित न हुआ हो अघटित
357 जो पहले कभी नहीं सुना गया अश्रुतपूर्व
358 जो जन्म लेते ही गिर या मर गया हो आदण्डपात
359 जो आलोचना के योग्य हो आलोच्य
360 जो इंद्रियों के ज्ञान के बाहर है इंद्रियातीत
361 जो छाती के बल चलता हो उदग सर्प
362 जो धरती फोड़ कर जनमता है उदभिज
363 जो उद्धार करता है उद्धारक
364 जो किसी नियम को न माने उच्छृंखल

365 जो भूमि उपजाऊ हो उर्वरा
366 जो दिन में एक बार भोजन करता है एकाहारी
367 जो अपनी इच्छा पर निर्भर हो ऐच्छिक
368 जो कान को कटु लगे कर्णकटु
369 जो कटु बोलता है कटुभाषी
370 जो कष्ट को सहन कर सके कष्टसहिष्णु
371 जो काम से जी चुराता है कामचोर
372 जो कर्तव्य से च्युत हो गया है कर्तव्यच्युत
373 जो स्त्री कविता रचती है कवियित्री
374 जो कल्पना से परे हो कल्पनातीत
375 जो केन्द्र की ओर उन्मुख होता हो केन्द्राभिमुख
376 जो सदैव हाथ में खड्ग लिए रहता हो खड़गहस्त

377 जो गाँव से सम्बन्धित हो ग्रामीण
378 जो कठिनाइयों से पचता है गरिष्ठ/गुरुपक
379 जो गिरि पहाड़ को धारण करता हो गिरधारी
380 जो चक्र धारण करता हो चक्रधारी/चक्रधर
381 जो चंद्र धारण करता हो चंद्रधारी
382 जो चिरकाल तक बना रहे चिरस्थायी
383 जो चर्चा का विषय हो चर्चित
384 जो अपने स्थान से डिग गया हो च्युत
385 जो जरायु गर्भ की थैली से जनमता है जरायुज
386 जो यान जल में चलता हो जलयान
387 जो तर्क योग्य हो तार्किक
388 जो तीन गुणों सत्व रज व तम से परे हो त्रिगुणातीत
389 जो दर्शन- शास्त्र का ज्ञाता हो दार्शनिक

390 जो मुश्किल से प्राप्त हो दुष्प्राप्य
391 जो विलंब या टालमटोल से काम करे दीर्घसूत्री
392 जो वस्तु दूसरे के यहाँ रखी हो धरोहर
393 जो एक अक्षर भी न जानता हो निरक्षर
394 जो अपने लाभ या स्वार्थ का ध्यान न रखता हो निःस्वार्थ
395 जो कामना रहित हो निष्काम
396 जो चिन्ता से रहित हो निश्चिंत
397 जो उत्तर न दे सके निरुत्तर
398 जो न्याय जनता हो नैयायिक
399 जो अति बहुत लघु छोटा नहीं है नातिलघु
400 जो अति बहुत दीर्घ बड़ा नहीं है नातिदीर्घ
401 जो नृत्य करता है नृत्यकार/नर्तक

402 जो नीचे लिखा गया है निम्नलिखित
403 जो दृष्टि के क्षेत्र से परे हो परोक्ष
404 जो परायों का अर्थ हित चाहता है परमार्थी
405 जो अपने पथ से भटक गया हो पथभ्रष्ट
406 जो दूसरों का भला चाहने वाला हो परार्थी
407 जो दूसरों का उपकार करने वाला हो परोपकारी
408 जो पिंड से जनमता है पिंडज
409 जो उक्ति बार- बार कही जाय पुनरुक्ति
410 जो किसी का प्रतिनिधित्व किसी की जगह काम करता है प्रतिनिधि
411 जो प्रणाम करने योग्य हो प्रणम्य
412 जो मुकदमे का प्रतिवाद करे प्रतिवादी

413 जो पहरा देने वाला हो प्रहरी
414 जो प्रिय बोलता हो प्रियवादी
415 जो दूसरे के अधीन हो पराधीन
416 जो प्रशंसा के योग्य हो प्रशंसनीय
417 जो केवल फल खाकर निर्वाह करता हो फलाहारी
418 जो भाग्य की धनी हो भाग्यवान
419 जो पृथ्वी के गर्भ भीतर के हाल/शास्त्र जानता हो भूगर्भवेत्ता/भूगर्भशास्त्री
420 जो पूर्व में था या हुआ पर अभी नही है भूतपूर्व
421 जो मछली का आहार करता है मत्स्याहारी
422 जो हाथों से मुक्त है अर्थात अधिक देने वाला मुक्तहस्त
423 जो एक स्थान पर टिक कर नहीं रहता यायावर
424 जो क्रम के अनुसार हो यथाक्रम
425 जो रंग नाट्य का मंच स्टेज है रंगमंच
426 जो रथ पर सवार है रथी
427 जो राज्य या राजा से द्रोह करे राजद्रोही

428 जो राजनीति जानता है राजनीतिज्ञ
429 जो भूमि का हिसाब- किताब रखता हो लेखपाल
430 जो आसानी से पचता हो लघुपाक
431 जो पूर्ण रूप से बहरा हो वज्रबधिर
432 जो मुकदमा दायर करता है वादी /मुदई
433 जो अपने धर्म के विपरीत आचरण करता हो विधर्मी
434 जो विश्व भर का बंधु है विश्वबंधु
435 जो विषयों में आसक्त्त है विषयासक्त
436 जो विषय विचार में आ सकता है विचारगम्य
437 जो विश्वास करने योग्य हो विश्वसनीय
438 जो विश्व का हित चाहता है विश्वहितैषी
439 जो व्याख्या करता हो व्याख्याता
440 जो तेज चलता हो शीघ्रगामी
441 जो सुनने योग्य हो श्रोतव्य/श्रवणीय
442 जो सुनने में मधुर हो श्रुतिमधुर

443 जो संगीत जनता हो संगीतज्ञ
444 जो सबको एकसमान देखता है समदर्शी
445 जो किसी सभा का सदस्य हो सभासद
446 जो सबको प्यारा है सर्वप्रिय
447 जो सव्य बायें हाथ से हथियार आदि चलाने में सध हुआ हो सव्यसाची
448 जो नाटक का सूत्र धारण संचालन करता है सूत्रधार
449 जो दया के साथ दयालु है सदय
450 जो सरलता से बोध्य समझने योग्य हो सुबोध
451 जो सर्वशक्तिसंपन्न है सर्वशक्तिमान
452 जो स्मरण करने योग्य है स्मरणीय
453 जो स्त्री के वशीभूत या उसके स्वभाव का हो स्त्रैण
454 जो स्वयं ही सिद्ध ठीक हो स्वयंसिद्ध
455 जिसके पाणि हाथ में चक्र है चक्रपाणि विष्णु

456 जिसके पाणि में वज्र है वज्रपाणि इन्द्र
457 जिसके पाणि में वीणा है वीणापाणि/सरस्वती
458 जिसके शेखर पर चन्द्र हो चन्द्रशेखर शिव
459 जिसके पार देखा जा सके पारदर्शक
460 जिसके पार देखा न जा सके आपारदर्शक
461 जिसके कुल का पता ज्ञात न हो अज्ञातकुल
462 जिसके चूड़ा पर चन्द्र रहे चन्द्रचूड़
463 जिसके विषय में उल्लेख करना आवश्यक हो उल्लेखनीय
464 जिसके पास करोड़ों रूपये हों करोड़पति
465 जिसके लम्बे- लम्बे बिखरे बाल हों झबरा
466 जिसके हृदय में ममता न हो निर्मम
467 जिसके बिना कार्य न चल सके अपरिहार्य
468 जिसके विषय में विवाद हो विवादास्पद

469 जिसके नख सूप के समान हो शूर्पणखा
470 जिसके हाथ में शूल हो शूलपाणि शिव
471 जिसके पास शक्ति न हो निर्बल
472 जिसके हृदय में पाप न हो निष्पाप
473 जिसके बारे में मतभेद न हो निर्विवाद
474 जिसके पास कोई रोजगार न हो बेरोजगार
475 जिसके लोचन आँखें सुंदर हों सुलोचन
476 जिसके भीतर की हवा का तापमान सम स्थिति में रखा गया हो वातानुकूलित
477 जिसके चार पद है चतुष्पद
478 जिसके आने की तिथि न हो अतिथि
479 जिसके दो पद पैर हैं द्विपद
480 जिसके पास कुछ भी न हो अकिंचन
481 जिसके ह्रदय में दया हो दयावान
482 जिसके कोई संतान न हो निसंतान
483 जिसके समान दूसरा न हो अद्वितीय
484 जिसके नीचे रेखा हो रेखांकित

485 जिसके मन में कोई कपट न हो निष्कपट
486 जिसके कोई संतान न हो निस्संतान
487 जिसके पास लाख रूपये की सम्पत्ति हो लखपति
488 जिसका अंत न हो अनन्त
489 जिसका कारण पृथ्वी है या जो पृथ्वी से सम्बद्ध है पार्थिव
490 जिसका उदर लंबा हो लंबोदर
491 जिसका इलाज न हो सके असाध्य
492 जिसका विश्वास न किया जा सके अविश्वसनीय
493 जिसका कोई अर्थ न हो निरर्थक
494 जिसका वर्णन न किया जा सके वर्णनातीत
495 जिसका पार न पाया जाए अपार
496 जिसका संबंध पश्चिम से हो पाश्चात्य
497 जिसका कोई मूल्य न हो अमूल्य
498 जिसका जन्म न हो अजन्मा
499 जिसका कोई आधार न हो निराधार
500 जिसका कोई शत्रु ही न जन्मा हो अजातशत्रु
501 जिसका जन्म अनु पीछे हुआ हो अनुज

502 जिसका जन्म पहले हुआ हो अग्रज
503 जिसका ज्ञान इन्द्रियों से परे हो अगोचर
504 जिसका कोई दूसरा उपाय न हो अनन्योपाय
505 जिसका आदर न किया गया हो अनादृत
506 जिसका वचन द्वारा वर्णन न किया जा सके अनिवर्चनीय
507 जिसका निवारण न किया जा सके अनिवार्य
508 जिसका उच्चारण न किया जा सके अनुच्चरित
509 जिसका अनुभव किया गया हो अनुभूत
510 जिसका मन किसी दूसरी ओर हो अन्यमनस्यक/अनमना
511 जिसका कोई निश्चित घर न हो अनिकेत
512 जिसका जन्म उच्च कुल में हुआ हो अभिजात
513 जिसका विभाजन न किया जा सके अविभाजित
514 जिसका मन उदार हो उदारमना

515 जिसका मन महान हो महामना
516 जिसका हृदय उदार हो उदारहृदय
517 जिसका उल्लेखित किया गया हो उल्लिखित
518 जिसका चित्त एक जगह स्थिर हो एकाग्रचित
519 जिसका सँबन्ध किसी एक देश से हो एकदेशीय
520 जिसका उच्चारण ओष्ठ ओंठ से हो ओष्ठ्य
521 जिसका संबंध उपनिवेश या उपनिवेशों से हो औपनिवेशिक
522 जिसका संबंध उपन्यास से हो औपन्यासिक
523 जिसका जन्म छोटी अन्त्य जाति में हुआ हो अन्त्यज
524 जिसका खण्डन न हो सके अकाट्य
525 जिसका हाथ बहुत तेज चलता हो क्षिप्रहस्त
526 जिसका कोई शुल्क न लिया जाय निःशुल्क
527 जिसका कोई आकार न हो निराकार

528 जिसका कोई भय न हो निर्भय
529 जिसका दमन कठिन हो दुर्दम्य/दुर्दात
530 जिसका कोई आश्रय न हो निराश्रय
531 जिसका उदर लम्बा बड़ा हो लम्बोदर
532 जिसका कोई अंग बेकार हो विकलांग
533 जिसका आचार अच्छा हो सदाचारी
534 जिसका कोई आकार हो साकार
535 जिसका हृदय भग्न हो भग्नहृदय
536 जिसका चिंतन किया जाना चाहिए चिंतनीय
537 जिसकी चिकित्सा की जा सके चिकित्स्य
538 जिसकी सब जगह बदनामी कुख्यात
539 जिसकी कोई उपमा न हो अनुपम
540 जिसकी तीन भुजाएँ हो त्रिभुज
541 जिसकी आयु बड़ी लम्बी हो दीर्घायु
542 जिसको टाला न जा सके अनिवार्य/अटल
543 जिसकी धर्म में निष्ठा हो धर्मनिष्ठ
544 जिसकी बहुत अधिक चर्चा हो बहुचर्चित
545 जिसकी चार भुजाएँ हों चतुर्भुज
546 जिसकी चिन्ता नहीं हो सकती अचिन्त्य
547 जिसकी अपेक्षा उम्मीद हो अपेक्षित
548 जिसकी गहराई की थाह न लग सके अथाह
549 जिसकी परिभाषा देना संभव न हो अपरिभाषित
550 जिसका कोई हिस्सा टूटकर अलग हो गया हो खंडित
551 जिसकी घोषणा की गयी हो घोषित
552 जिसकी बाँहें जानु घुटने तक पहुँचती हो आजानुबाहु
553 जिसकी बाँहें अधिक लंबी हो प्रलंबबाहु
554 जिसकी उपमा न दी जा सके निरुपम
555 जिसकी आत्मा महान हो महात्मा
556 जिसकी भुजाएँ बड़ी हो महाबाहु
557 जिसकी कल्पनान की जा सके अकल्पनीय
558 जिसकी चिन्ता नहीं हो सकती अचिन्तनीय
559 जिसकी आशा न की गई हो अप्रत्याशित
560 जिसकी बाहुएँ दीर्घ है दीर्घबाहु
561 जिसकी सीमा न हो असीम
562 जिसकी पत्नी साथ में न हो विपत्नीक
563 जिसकी सूचना राजपत्र में दी गयी हो राजपत्रित
564 जिसकी जीविका बुद्धि के बल पर चलती हो बुद्धिजीवी
565 जिसने इंद्रियों को जीत लिया हो जितेंद्रिय
566 जिसने ऋण चुका दिया हो उऋण
567 जिसने किसी विषय में मन लगा लिया हो दत्तचित
568 जिसने गुरु से दीक्षा ली हो दीक्षित
569 जिसने बहुत कुछ सुन रखा हो बहुश्रुत
570 जिसने बहुत कुछ देखा हो बहुदर्शी
571 जिसने प्रतिष्ठा प्राप्त की है लब्धप्रतिष्ठ
572 जिसने मृत्यु को जीत लिया है मृत्युंजय
573 जिसको प्राप्त करना बहुत कठिन हो दुर्लभ
574 जिसको लाँघना कठिन हो दुर्लंघ्य
575 जिसको रोकना या निवारण करना कठिन हो दुर्निवार
576 जिसमे धैर्य न हो अधीर
577 जिसमे सहन शक्ति हो सहिष्णु
578 जिसमे रस हो सरस
579 जिसमे रस न हो नीरस
580 जिसमे दया न हो निर्दय
581 जिसमे शक्ति नहीं है अशक्त
582 जिसमें कुछ करने की क्षमता न हो अक्षम
583 जिसमें सामर्थ्य नहीं है असमर्थ
584 जिसमें ढाल हो ढालू/ढालवाँ
585 जिसमें कोई दोष न हो निर्दोष
586 जिसमें हानि या अनर्थ का भय न हो निरापद
587 जिसमें तेज नहीं है निस्तेज
588 जिसमें मल गंदगी न हो निर्मल
589 जिसमें पाँच कोने हों पंचकोण
590 जिसमें प्रतिभा है प्रतिभा
591 जिसमें मल गंदगी हो मलिन
592 जिसमें किसी प्रकार का विकार हो विकृत
593 जिसमें सात रंग हो सतरंगा
594 जिसपर विश्र्वास किया गया है विश्र्वस्त
595 जिससे घृणा की जाए घृणित
596 जिस पर विचार न किया गया हो अविचारित
597 जिस पर आक्रमण न किया गया हो अनाक्रांत
598 जिस पर कोई नियंत्रण न हो अनियंत्रित
599 जिसे अधिकार दिया गया हो अधिकृत
600 जिस पर निर्णय न हुआ हो अनिर्णीत
601 जिस पर अनुग्रह किया गया हो अनुग्रहीत
602 जिस पर किसी अन्य को कुछ अधिकार न हो एकाधिकार
603 जिस लड़की का विवाह न हुआ हो कुमारी
604 जिस पर किसी काम का उत्तरदायित्व हो उत्तरदायी
605 जिस पर चिह्न लगाया गया हो चिह्नित
606 जिस स्त्री के कभी संतान न हुई हो वंध्या बाँझ
607 जिस पर विश्वास न किया जा सके अविश्वनीय
608 जिस स्त्री का धव पति मर गया है विधवा
609 जिस भूमि पर कुछ न उग सके ऊसर
610 जिस पर अभियोग लगाया गया हो अभियुक्त
611 जिस पर उपकार किया गया हो उपकृत
612 जिस पुरुष की स्त्री मर गयी है विधुर
613 जिस स्त्री को कोई सन्तान न हो वन्ध्या बाँझ
614 जिस पर लम्बी- लम्बी धारियाँ हों धारीदार
615 जिस समय बड़ी मुश्किल से भिक्षा मिलती है दुर्भिक्ष
616 जिस पर दिनांक तारीख का अंक लगाया गया हो दिनांकित
617 जिस स्थान पर अभिनेता अपना वेश- विन्यास करते हैं नेपथ्य
618 जिस कागज पर मानचित्र विवरण या कोष्ठक अंकित हो फलक
619 जिस पर विश्वास न किया जा सके विश्वासघाती
620 जिस पर विश्वास किया गया है विश्वस्त
621 जिस स्त्री का पति जीवित हो सधवा
622 जिसे क्षमा न किया जा सके अक्षम्य
623 जिसे दंड का भय न हो उदंड
624 जिसे गुप्त रखा जाए गोपनीय
625 जिसे दस आनन मुख हैं दशानन रावण
626 जिसे बहुत कम ज्ञान हो थोड़ा जानने वाला अल्पज
627 जिसे देखकर डर भय लगे डरावना/भयानक
628 जिसे कभी बुढ़ापा न आये अजर
629 जिसे ईश्वर या वेद में विश्वास न हो नास्तिक
630 जिसे ईश्वर या वेद में विश्वास हो आस्तिक
631 जिसे भय नहीं है निर्भीक निर्भय
632 जिसे नहीं जीता जा सके अजेय
633 जिसे या जिसका मूल नहीं है निर्मूल
634 जिसे पढ़ा न जा सके अपाठ्य
635 जिसे भेदा तोड़ा न जा सके अभेद्य
636 जिसे आश्वासन दिया गया हो आश्वस्त
637 जिसे वाह्य जगत का ज्ञान न हो कुपमण्डूक
638 जिसे त्याग देना उचित हो त्याज्य
639 जिसे क्रय किया गया हो क्रीत
640 जिसे समझना बहुत कठिन हो दुष्कर
641 जिसे भेदना या तोड़ना कठिन हो दुर्भेद्य
642 जिसे देश से निकाला गया हो निर्वासित
643 जिसे कोई भ्रम या सन्देह न हो निर्भ्रन्त
644 जिसे कोई आकांक्षा न हो निःस्पृह
645 जिसे देख या सुनकर रोम रोंगटे खड़े हो जायें रोमांचकारी
646 जिसे सरलता से पढ़ा जा सके सुपाठ्य
647 जिसे सताया गया हो दलित
648 जहाँ पहुँचना कठिन हो दुर्गम
649 जहाँ लोगों का मिलन हो सम्मेलन
650 जानने की इच्छा रखने वाला जिज्ञासु
651 जहाँ नदियों का मिलन हो संगम
652 जन्म भर आजन्म
653 जहाँ जाना संभव न हो अगम
654 जहाँ तक सध सके यथासाध्य
655 जहाँ खाना मुफ्त मिलता है सदाव्रत
656 जहाँ गमन जाया न किया जा सके अगम्य
657 जहाँ तक हो सके यथासंभव
658 जहाँ औषधि दानस्वरूप मिलती है दातव्य औषधालय
659 जीने की इच्छा जिजीविषा
660 जानने की इच्छा जिज्ञासा
661 जल में रहने वाले जीव- जन्तु जलचर
662 जान से मारने की इच्छा जिघांसा
663 जीतने की इच्छा जिगीषा
664 जोतने का काम जुताई
665 जेठ का पुत्र जेठौत
666 जनता द्वारा संचालित शासन जनतन्त्र
667 जन्म से सौ वर्ष का समय जन्मशती
668 जमी हुई गाढ़ी चीज की मोटी तह थक्का
669 जल में लगने वाली आग बड़वाग्नि
670 जिनकी ग्रीवा गर्दन सुन्दर हो सुग्रीव
671 जैसा चाहिए वैसा यथोचित
672 युद्ध की इच्छा रखने वाला युयुत्सा
673 यथार्थ सच कहनेवाला यथार्थवादी
674 यात्रा करनेवाला यात्री
675 जीवन भर आजीवन
676 जुआ खेलने का स्थान फड़
677 जनता में प्रचलित सुनी- सुनाई बात किंवदंती
678 जनता द्वारा चलाया जाने वाला राज जनतंत्र
679 जबरन नरक में धकेलना या बेगार आजू
680 जल में जनमनेवाला जलज
681 झूठ बोलने वाला झूठा
682 झमेला करनेवाला झमेलिया
683 झूठा मुकदमा अभ्याख्यान
684 झीं- झीं की तेज आवाज करने वाला कीड़ा झींगुर
685 तत्त्त्तव को जानने वाला तत्त्त्तवज्ञ
686 तप करने वाला तपस्वी
687 तेज बुद्धिवाा कुशाग्रबुद्धि
688 तीनों लोकों का स्वामी त्रिलोकी
689 तेजवाला तेजस्वी
690 तीन कालों की बात जानने वाला त्रिकालज्ञ
691 तीन युगों में होने वाला त्रियुगी
692 तीन नदियों का संगम त्रिवेणी
693 तीन लोको का समूह त्रिलोक
694 तैरने की इच्छा तितीर्षा
695 तर्क के द्वारा जो माना गया हो तर्कसंगत
696 तीन वेदों को जाननेवाला त्रिवेदी
697 तीन माह में एक बार होने वाला त्रैमासिक
698 तर्क के द्वारा जो सम्मतमाना जा चुका है तर्कसम्मत
699 तमो गुण का तामसिक
700 तीन प्रहरों वाली रात त्रियामा
701 तिनकों से बना घर उटज
702 तट का जो भाग जल के भीतर हो अन्तरीप
703 तेज गति से चलने वाला द्रुतगामी/तीव्रगामी
704 दूसरों की बातों में दखल देना हस्तक्षेप
705 दिल से होने वाला हार्दिक
706 दया करने वाला दयालु
707 दूसरों पर उपकार करने वाला उपकारी
708 दूसरों के दोष को खोजने वाला छिद्रान्वेसी
709 दूसरे के पीछे चलने वाला अनुचर
710 दुखांत नाटक त्रासदी
711 दर्द से भरा हुआ दर्दनाक
712 दुःख देनेवाला दुःखद
713 दर्शन के योग्य दर्शनीय
714 दिन पर दिन दिनानुदिन
715 द्रुपद की पुत्री द्रौपदी
716 दूसरों के गुणों में दोष ढूँढने की वृति का न होना अनसूया
717 दोपहर के बाद का समय अपराह
718 देश के लिए अपने प्राण देने वाला शहीद
719 द्वार या आँगन के फर्श पर रंगों से चित्र बनाने या चौक पूरने की कला अल्पना
720 दूसरे के हित में अपने आप को संकट में डालना आत्मोत्सर्ग
721 दूसरों की उन्नति को न देख सकना ईष्र्या
722 दूसरों के दोषों को खोजना छिद्रान्वेषण
723 दूसरों के दोषों को ढूँढने वाला छिद्रान्वेषी
724 दिन रात ठाढ़े खड़े रहने वाले साधु ठाढ़ेश्वरी
725 दस वर्षो का समय दशक
726 दाव जंगल में लगने वाली आग दावानल
727 दिन पर दिन दिनोंदिन
728 दो बार जन्म लेने वाला द्विज
729 देने की इच्छा दित्सा
730 दैव या प्रारब्ध सम्बन्धी बातें जानने वाला देवज्ञ
731 दिन के समय अपने प्रिय से मिलने जाने वाली नायिका दिवाभिसारिका
732 दशरथ का पुत्र दशरथि
733 देखने की इच्छा दिदृक्ष
734 दण्ड दिये जाने योग्य दण्डनीय
735 दो भाषायें बोलने वाला द्विभाषी
736 दो वेदों को जाननेवाला द्विवेदी
737 देवताओं पर चढ़ाने हेतु बनाया गया दही घी जल चीनी और शहद का मिश्रण मधुपर्क
738 दूसरे के स्थान पर काम करने वाला स्थानापन्न
739 दोपहर के बाद का समय अपराह्नन
740 दैहिक दैविक व भौतिक ताप या कष्ट त्रिताप
741 दीवार पर बने हुए चित्र भित्तिचित्र
742 दूसरे के मन की बात जाननेवाला अन्तर्यामी
743 दूसरे के अन्दर की गहराई ताड़नेवाला अन्तर्दर्शी
744 दूध पिलानेवाली धाय अन्ना
745 देह का दाहिना भाग अपसव्य
746 दर्पण जड़ी अँगूठी जिसे स्त्रियाँ अँगूठे में पहनती हैं आरसी
747 दो दिशाओं के बीच की दिशा उपदिशा
748 दो बातों या कामों में से एक वैकल्पिक
749 दूर से मन को आकर्षित करनेवाली गंध निर्हारी
750 दुःख भय आदि के कारण उत्पत्र ध्वनि काकु
751 द्वीप में जनमा द्वैपायन
752 दक्षिण दिशा अवाची
753 दो या तीन बार कहना आम्रेडित
754 दागकर छोड़ा गया साँड़ अंकिल
755 दूसरे के हाथ में गया हुआ हस्तान्तरित
756 धरती और आकाश के बीच का स्थान अंतरिक्ष
757 धन से संबंध रखने वाला आर्थिक
758 धन के देवता कुबेर
759 धर्म में रूचि रखने वाला धर्मात्मा
760 ध्यान करने योग्य या लक्ष्य ध्येय
761 धन देनेवाला व्यक्ति या देवता धनद कुबेर
762 धूप से बचने का छाता आतपत्र
763 धर्म या शास्त्र के विरुद्ध कार्य अधर्म
764 नापाक इरादे से की जाने वाली मन्त्रणा या साजिश दुरभिसन्धि
765 नहीं मरनेवाला अमर
766 नहीं खाने योग्य अखाद्य
767 न टूटने वाला अटूट
768 नीचे की ओर मुख किये हुए अधोमुख
769 नीचे की ओर लाना या खींचना अपकर्ष
770 नाक से रक्त बहने का रोग नकसीर
771 नख से शिखा तक के सब अंग नखशिख
772 नष्ट होने वाला नश्वर
773 नभ आकाश में विचरण करने वाला नभचर/खेचर
774 नया उदित होने वाला नवोदित
775 नदी से सींचा जानेवाला प्रदेश नदीमातृक
776 नया- नया आया हुआ नवागन्तुक
777 निर्वाचन में अपना मत देने वाला निर्वाचक
778 नए युग या प्रवृत्ति का प्रवर्तन लागू करने वाला युगप्रवर्तक
779 न बहुत शीत ठंडा न बहुत उष्ण गर्म समशीतोष्ण
780 न हो सकने वाला अशक्य/असंभव
781 नगर में रहनेवाला नागरिक
782 नगर का रहनेवाला नागरिक नागर
783 नया तुरंत का जनमा हुआ नवजात
784 निन्दा करने योग्य निन्दनीय
785 न्याय करने वाला न्यायाधीश
786 नकल करने योग्य अनुकरणीय
787 न कहने योग्य वचन अवाच्य
788 नाटक में बड़ी बहन अत्तिका
789 निंदा न किया हुआ अगर्हित
790 नई योजना का सर्वप्रथम काम में लाने का उत्सव उद्घाटन
791 नीति को जाननेवाला नीतिज्ञ
792 नाटक का आदरणीय पात्र मारिष
793 नाव से पार करने योग्य नदी नाव्य
794 नींद पर विजय प्राप्त करनेवाला गुडाकेश
795 नियम विरुद्ध या निन्दनीय कार्य करने वालों की सूची काली सूची
796 टाइप करने की कला टंकण
797 ठीक अपने क्रम से आया हुआ क्रमागत
798 ठगों का मोदक/लड्डू जिसमें बेहोश करने वाली ठगमोदक/ठगलड्डू
799 ठकठक करके बर्तन बनानेवाला ठठेरा
800 ठठेरे की बिल्ली जो ठक ठक शब्द से न डरे ठठेरमंजारिका
801 ठन ठन की आवाज ठनकार
802 ठूसकर भरा हुआ ठसाठस
803 ठहाका लगाकर हँसना अट्टहास
804 ठीका लेनेवाला ठीकेदार
805 डंडी मारनेवाला डंडीमार
806 डाका मारनेवाला डकैत
807 डफली बजानेवाला डफालची /डफाली
808 डाका मारने का काम डकैती
809 ड्योढ़ी पर रहनेवाला पहरेदार ड्योढ़ीदार
810 ढिंढोरा पिटने वाला ढिंढोरिया
811 ढालने का काम ढलाई
812 ढीला होने का भाव ढिलाई
813 ढोंग रचनेवाला ढोंगी
814 ढोलक बजानेवाला ढोलकिया
815 पुत्र की वधू पुत्रवधू
816 पुत्री का पुत्र दौहित्र/नाती
817 पुत्र का पुत्र पौत्र
818 पढ़ने योग्य पठनीय
819 प्रतिदिन होने वाला प्रतिदिन
820 पथ का प्रदर्शन करनेवाला पथप्रदर्शक
821 पूजने योग्य पूजनीय पूज्य
822 पूछने योग्य प्रष्टव्य
823 पर्ण पत्ते की बनी हुई कुटी पर्णकुटी
824 प्रकृति सम्बन्धी प्राकृतिक
825 पंक्ति में सबसे आगे खड़ा होने वाला अग्रसर
826 परलोक का पारलौकिक
827 परम्परा से चली आई हुई बात उक्ति या कला अनुश्रुति
828 पदार्थ का सबसे छोटा इन्द्रिय- ग्राह्य विभाग या मात्रा अणु
829 पूरब दिशा प्राची
830 पश्चिम दिशा प्रतीची
831 पूरब और उत्तर के बीच की दिशा ईशान
832 पर्वत के पास की भूमि उपत्यका
833 परब्रह्म का सूचक 'ओं' शब्द ओंकार
834 पद उम्र आदि के विचार से औरों से अपेक्षाकृत छोटा कनिष्ठ
835 प्राचीन आदर्श के अनुकूल चलने वाला गतानुगतिका
836 पृथ्वी की वह शक्ति जो सभी चीजों की अपनी ओर खींचती हो गुरुत्वाकर्षण
837 पत्रों आदि को दूरस्थ स्थानों पर पहुँचाने वाली सेवा डाक सेवा
838 पुलिस की बड़ी चौकी थाना
839 पति के छोटे भाई की स्त्री देवरानी
840 पंडितों में पंडित पंडितरा
841 पथ का प्रदर्शन करने वाला पथ- प्रदर्शक
842 पानी में डूबकर चलने वाली नाव पनडुब्बी
843 पन्द्रह दिन में होने वाला पाक्षिक
844 पीने की इच्छा पिपासा
845 पिता की हत्या करनेवाला पितृहंता
846 पिता की पिता पितामह
847 पिता के पिता का पिता प्रपितामह
848 प्राण देनेवाली औषधि प्राणदा
849 पाप या अपराध करने पर दोषमुक्त होने के लिए किया जाने वाला धार्मिक या शुभ कार्य प्रायश्चित
850 प्रिय बोलनेवाली स्त्री प्रियंवदा
851 पिता से प्राप्त की हुई सम्पत्ति पैतृक
852 प्रयोग में लाने योग्य प्रयोजनीय
853 पर्वत की कन्या पार्वती
854 प्रतिकूल पक्ष का विपक्षी
855 प्रतिदिन होने वाला दैनिक
856 पर्वत पर चढ़ने वाला पर्वतारोही
857 परीक्षा देने वाला परीक्षार्थी
858 पर्वत के ऊपर की समभूमि अधित्यका
859 पृथ्वी को धारण करनेवाला महीधर
860 पक्षियों का कलरव वाशित
861 पानी से उठा हुआ किनारा पुलिन
862 पीसे हुए चावल की मिठाई अँदरसा
863 प्रसूता को दिया जानेवाला भोजन अछवानी
864 पेट या जठर की आग वडवानाल
865 प्राणों पर संकट लाने वाला सांघातिक
866 फलनेवाला या फल ठीक परिणाम देनेवाला फलदायी
867 फल- फूल खाने वाला शाकाहारी
868 फेन से भरा हुआ फेनिल
869 फेंककर चलाया जाने वाला हथियार अस्त्र
870 बुरा दुर् आग्रह दुराग्रह
871 बुरे आचरण वाला दुराचारी
872 बुरे चरित्र वाला दुश्चरित्र
873 बच्चों के लिए काम की वस्तु बालोपयोगी
874 बिलकुल बरबाद हो गया हो ध्वस्त
875 बीता हुआ अतीत
876 बिना आयास परिश्रम के अनायास
877 बिना पलक गिराये एकटक
878 बिना अंकुश का निरंकुश
879 बिना पलक गिराये हुए अनिमेष
880 बिना वेतन के कार्य करने वाला अवैतनिक
881 बेलों आदि से घिरा हुआ सुरम्य स्थान कुंज
882 बहुत गप्पे हाँकनेवाला गपोड़िया
883 बहुत सी घटनाओं का सिलसिला घटनावली घटनाक्रम
884 बरसात के चार महीने चतुर्मास
885 बहुत डरनेवाला डरपोक
886 बहुत चंचल दुष्ट और अपनी प्रशंसा करने वाला नायक धीरोद्धत
887 बिना पलक गिराये हुए निर्निमेष
888 बच्चा जनने वाली स्त्री प्रसूत
889 बहुत- सी भाषाओं को बोलने वाला बहुभाषाभाषी
890 बहुत- सी भाषाओं को जानने वाला बहुभाषाविद
891 बहुत से रूप धारण करने वाला बहुरूपिया
892 बहुत बोलने वाला बहुभाषी
893 बच्चों को सुलाने के लिए गाया जाने वाला गीत लोरी
894 बाल्यावस्था और युवावस्था के बीच का समय वयः सन्धि
895 बिक्री करनेवाला विक्रेता
896 बोलने की इच्छा विवाक्षा
897 बिजली की तरह तीव्र वेग वाला विघुतवेग
898 बिना माता- पिता का अनाथ
899 बंधक रखा हुआ आधीकृत
900 बुरी बुद्धिवाला कुबुद्धि
901 बाँचनेवाला वाचक
902 बोलनेवाला वक्ता
903 बुरे मार्ग पर चलनेवाला कुमार्गगामी
904 बिना तार की वीणा कोलंबक
905 बालुकामय किनारा सैकत
906 बिना विचार किए विश्वास करना अंधविश्वास
907 बार- बार बोलना अनुलाप
908 बेरों के जंगल में जनमा बादरायण
909 बालक से लेकर वृद्ध तक आबालवृद्ध
910 बच्चे को पहले- पहल अन्न खिलाना अन्नप्राशन
911 बिजली की तरह कान्ति चमक वाला विधुत्प्रभ
912 भली प्रकार से सीखा हुआ अभ्यस्त
913 भविष्य में होनेवाला भावी
914 भौहों के बीच का ऊपरी भाग त्रिकुटी
915 भोजन करने की इच्छा बुभुक्षा
916 भूतों का ईश्वर भूतेश
917 भेड़ का बच्चा मेमना
918 भूत वर्तमान भविष्य को देखने जानने वाले त्रिकालदर्शी
919 भारतवर्ष का उत्तरी भाग आर्यावर्त
920 मास में एक बार आने वाला मासिक
921 मांस न खाने वाला निरामिष
922 मांस खाने वाला मांसाहारी
923 मछली की तरह आँखों वाली मीनाक्षी
924 मयूर की तरह आँखों वाली मयूराक्षी
925 मरण तक पेय
926 मिष्ट या मधुर भाषण करनेवाला मिष्टभाषी/मधुरभाषी
927 मन की वृत्ति अवस्था मनोवृत्ति
928 मरण तक आमरण
929 मेघ की तरह नाद करनेवाला मेघनाद
930 महीने के किसी पक्ष की चौथी तिथि चतुर्थी
931 मूल बातों को संक्षेप में लिखना टिप्पणी
932 मछली पकड़ने या बेचने वाली जाति विशेष धीवर
933 मनन करने योग्य मननीय
934 मित कमबोलने वाला मितभाषी
935 माता की हत्या करनेवाला मातृहंता/मातृघाती
936 मरने की इच्छा मुमूर्षा
937 मुँह पर निकलने वाली फुंसियाँ मुँहासे
938 महल का भीतरी भाग अन्तःपुर
939 मनपसन्द या नामांकित मनोनीत
940 मांस आहार या भोजन करनेवाला मांसाहारी/मांसभोजी
941 मोहजनित प्रेम आसक्ति
942 माँ- बहन संबंधी गाली आक्षारणा
943 मंत्र- द्वारा देवता को बुलाना आवाहन
944 मध्य रात्रि का समय निशीथ
945 मोक्ष या मुक्ति की इच्छा रखनेवाला मुमुक्षु
946 मरने के करीब मुमूर्षु/मरणासन्न
947 महान व्यक्तियों की मृत्यु निधन
948 मनोहर गन्ध परिमल
949 मुख को सुंगधित करनेवाला पान मुखवासन
950 मछली रखने का पात्र कुवेणी
951 मछली मारने का काँटा वडिश
952 मानसिक भाव छिपाना अवहित्था
953 मर्यादा का उल्लंघन करके किया हुआ अतिकृत
954 मिठाई बनाने और बेचने वाला हलवाई
955 युद्ध में स्थिर रहता है युधिष्ठिर
956 याचना करनेवाला याचक
957 युग का निर्माण करनेवाला युगनिर्माता
958 यात्रियों के लिए धर्मार्थ बना हुआ घर धर्मशाला
959 यश वाला यशस्वी
960 युद्ध का जहाज युद्धपोत
961 राज्य के अधिपति द्वारा जारी किया गया वो आधिकारिक आदेश जो किसी विशेष समय तक ही लागू हो अध्यादेश
962 रोगी की चिकित्सा करने वाला चिकित्सक
963 रचना करने वाला रचयिता
964 रात में घूमने वाला निशाचर
965 राजनीतिज्ञों एवं राजदूतों की कला कूटनीति
966 रात और सन्ध्या के बीच का समय गोधूलि
967 रोगियों की चिकित्सा करने का स्थान चिकित्सालय
968 रक्त में रँगा हुआ या भरा हुआ रक्तरंजित
969 रात को दिखाई न देनेवाला रोग रतौंधी
970 राष्ट्र का प्रमुख राष्ट्रपति
971 राजा या राज्य के प्रति किया जाने वाला विद्रोह राजद्रोह
972 लौटकर आया हुआ प्रत्यागत
973 लोक का लौकिक
974 लेखक द्वारा लिखित अपनी जीवनी आत्मकथा
975 लाभ की इच्छा लिप्सा
976 लताओं से आच्छादित रमणीय स्थान निकुंज
977 लगातार घंटा बजने से होनेवाला शब्द टनाटन
978 विधानमंडल द्वारा पारित या स्वीकृत नियम अधिनियम
979 वास्तविक मूल्य से अधिक लिया जाने वाला शुल्क अधिशुल्क
980 वह स्त्री जिसका पति दूसरा विवाह कर ले अध्गूढा
981 विद्या की देवी सरस्वती
982 वह पत्र जिसमें किसी को कुछ करने का अधिकार दिया गया हो अधिपत्र
983 वह स्त्री जिसका पति परदेश से लौटा हो आगतपतिक
984 वह स्त्री जिसका पति आने वाला है आगमिस्यतपतिका
985 वह जो अपने आचार से पवित्र है आचारपूत
986 वह कवि जो तत्क्षण कविता कर सके आशुकवि
987 वह वस्तु जिसका उत्पादन हुआ हो उत्पाद
988 वह व्यक्ति जो हाथ उठाए हो उध्र्वबाहु
989 वह बात जो जनसाधरण में चलती आ रही है किंवदन्ती
990 वह नायिका जो कृष्ण पक्ष में अपने प्रेमी से मिलने जाती हो कृष्णाभिसारिका
991 वह नायिका जिसका पति रात को किसी अन्य स्त्री के पास रहकर प्रातः उसके पास आता हो खंडिता
992 वह नाटक जिसमें गीत अधिक हों गीतरूपक
993 वह कपड़ा जिससे कोई चीज झाड़ी जाय झाड़न
994 वात पित्त व कफ त्रिदोष
995 विवाद या गुटबन्दी से अलग रहने वाला तटस्थ/गुटनिरपेक्ष
996 विवाह के पश्चात वधू का ससुराल में दूसरी बार आना द्विरागमन
997 वह शासन प्रणाली जिसमें जन साधारण का शासन हो प्रत्युत्पन्नमति
998 वह जिससे प्रेम किया जाय प्रेमपात्र
999 वह नायिका जिसका पति विदेश जाने को है प्रवत्स्यपतिका
1000 वह स्त्री जिसका पति प्रोषित परदेश गया हो प्रोषितपतिका
1001 वह पात्र जिसमें शोभा के लिए फूल लगाकर रखे जाते है फूलदान
1002 वह स्त्री जिसमें पृथ्वी के स्वरूप का वर्णन हो भूगोल
1003 वें बातें जो पुस्तक के आरंभ में लिखी जाय भूमिका/प्राक्कथन
1004 वह स्थिति जब मुद्रा का चलन अधिक हो मुद्रास्फीति
1005 वह पूँजी जो सम्पत्ति आदि के रूप में हो रिक्थ
1006 वह काव्य जिसका अभिनय किया जाय रूपक
1007 वह शासन प्रणाली जो जनता द्वारा जनता के हित के लिए हो लोकतंत्र
1008 वसुदेव के पुत्र वासुदेव
1009 वासुदेव के पिता वसुदेव
1010 वाडव सागर का अनल आग वाडवानल
1011 विश्व का पर्यटन करनेवाला विश्वपर्यटक
1012 विधि कानून के द्वारा प्राप्त विधिप्रदत
1013 वेतन पर काम करने वाला वैतनिक
1014 विष्णु का भक्त या विष्णु संबंधी वैष्णव
1015 विष्णु का शंख पाञ्चजन्य
1016 विष्णु का चक्र सुदर्शन
1017 विष्णु की गदा कौमोदकी
1018 विष्णु की तलवार नन्दक
1019 विष्णु की मणि कौस्तुभ
1020 विष्णु का धनुष शांर्ग
1021 विष्णु का सारथि दारुक
1022 विष्णु का छोटा भाई गद
1023 वह स्थान जहाँ मुर्दे जलाये जाते है श्मशान
1024 विष्णु का उपासक या विष्णु से सम्बद्ध वैष्ण्व
1025 विदेश में प्रवास करनेवाला प्रवासी
1026 वह जिसकी दृष्टि दूर तक जाय दूरदर्शी
1027 वह जिसकी प्रतिज्ञा दृढ हो दृढ़प्रतिज्ञ
1028 विधि कानून द्वारा प्रदत्त प्राप्त विधिप्रदत्त
1029 वृष्टि का अभाव अनावृष्टि
1030 विश्र्वास के योग्य विश्र्वसनीय
1031 विद्या की चाह रखने वाला विद्यार्थी
1032 वह पुरुष जिसकी पति साथ है सपतीक
1033 वह स्त्री जिसे पति छोड़ दे परित्यक्ता
1034 वह पहाड़ जिससे आग निकलती हो ज्वालामुखी
1035 विदेश से वस्तुयें मँगाना आयात
1036 वृद्धावस्था से घिरा हुआ जराक्रान्त
1037 वर्षा के जल से पालित देवमातृक
1038 वर्षा सहित तेज हवा झंझावात
1039 व्यक्तिगत आजादी स्वतंत्रता
1040 वीर पुत्रों को जन्म देनेवाली वीरप्रसूता
1041 वीरों द्वारा भोगी जानेवाली वीरभोग्या
1042 विमान चलानेवाला वैमानिक
1043 विनोबा के मत को माननेवाला सर्वोदयी
1044 वृक्षों को जल से थोड़ा सींचना आसेक
1045 वह व्यक्ति जिसके एक के ऊपर दूसरा दाँत हो अधिकदन्ती
1046 वह गणित जिसमें संख्याओं का प्रयोग हो अंकगणित
1047 विपत्ति के समय विधान करने का धर्म आपद्धर्म
1048 व्याकरण जाननेवाला वैयाकरण
1049 सब कुछ जानने वाला सर्वज्ञ
1050 सौतेली माँ विमाता
1051 सप्ताह में एक बार होने वाला साप्ताहिक
1052 सुख देनेवाला सुखद
1053 शक्ति के अनुसार यथाशक्ति
1054 सबसे प्रिय प्रियतम
1055 सुनने योग्य श्रवणीय
1056 सुन्दर हृदयवाला सुहृद
1057 स्त्री- पुरुष का जोड़ा दम्पति
1058 शिव का उपासक या शिव से सम्बद्ध शैव
1059 शक्ति का उपासक या शक्ति से सम्बद्ध शाक्त
1060 समाचार पत्र का मुख्य सम्पादकीय लेख अग्रलेख
1061 सर्वाधिकार सम्पन्न शासक या अधिकारी अधिनायक
1062 सरकार द्वारा प्रकाशित या सरकारी बजट में छपी सूचना अधिसूचना
1063 संसार में सबका प्रिय लोकप्रिय
1064 शरीर के लिए जितना धन आवश्यक हो उससे अधिक न लेना अपरिग्रह
1065 शरीर का कोई भाग अवयव
1066 सरकार द्वारा दूसरे देश की तुलना में अपने देश की मुद्रा का मूल्य कम कर देना अवमूल्यन
1067 सीमा का उल्लंघन करना अतिक्रमण
1068 सामाजिक एवं प्रशासनिक अनुशासन की क्रूरता से उत्पत्र स्थिति आतंक
1069 सर्वप्रथम मत को प्रवर्तित करने वाला आदिप्रवर्तक
1070 सेतुबंध रामेश्वरम से हिमालय तक आसेतुहिमालय
1071 सूर्य जिस पर्वत के पीछे निकलता है उदयाचल
1072 सूर्योदय से पहले का समय उषाकाल
1073 सारे संसार के देशों की खेल प्रतियोगितायें ओलम्पिक
1074 सेना में रहने का स्थान छावनी
1075 सहसा छिपकर आक्रमण करने वाला छापामार
1076 सिक्के ढालने का कारखाना टकसाल
1077 स्थल या जल का वह तंग या पतला भाग जो स्थल या जल के दो बड़े खंडों को मिलाता है डमरूमध्य
1078 सत्व रज व तम त्रिगुण
1079 स्वर्गलोक मृत्युलोक और पाताललोक त्रिभुवन/त्रिलोक
1080 शीतल मन्द व सुगन्धित वायु त्रिविधवायु
1081 स्त्री- पुरुष का जोड़ा/पति- पत्नी का जोड़ा दम्पती
1082 सदा प्रसन्न रहने वाली या कला- प्रेमी नायक धीरललित
1083 शक्तिशाली दयालु और योद्धा नायक धीरोदात्त
1084 शासकीय अधिकारियों का शासन नौकरशाही
1085 शरीर के एक पार्श्व का लकवा पक्षाघात
1086 समान रूप से आगे बढ़ने की चेष्टा प्रतिस्पर्द्धा
1087 स्पष्टीकरण के लिए दिया जाने वाला वक्तव्य विवृति
1088 सौ वर्ष का समय शताब्दी
1089 शत्रु का नाश करने वाला शत्रुघ्न
1090 सौ में सौ शतप्रतिशत
1091 शयन सोने का आगार कमरा शयनागार
1092 शरण में आया हुआ शरणागत
1093 सदैव रहने वाला शाश्वत
1094 सिर पर धारण करने योग्य शिरोधार्य
1095 संगीत के छः राग षटराग
1096 सोलह वर्ष की लड़की षोडशी
1097 सड़ी हुई वस्तु की गन्ध सराँध
1098 सहन करना जिसका स्वभाव है सहनशील
1099 सबको जीतने वाला सर्वजीत
1100 सब कुछ खाने वाला सर्वभक्षी
1101 सत्य के प्रति आग्रह सत्याग्रह
1102 समान वयवाला समवयस्क
1103 समान एक ही उदर से जन्म लेनेवाला सहोदर
1104 सब लोगों से सम्बन्ध रखने वाला सार्वजनिक
1105 सरस्वती का भक्त या सरस्वती से संबद्ध सारस्वत
1106 सब कालों में होनेवाला सार्वकालिक
1107 सब देशों से सम्बद्ध सार्वदेशिक
1108 समस्त पृथ्वी से सम्बन्ध रखने वाला सार्वभौमिक
1109 साहित्य से सम्बन्धित साहित्यिक
1110 सिंह का बच्चा सिंहशावक
1111 सुन्दर हृदय वाला सुहृदय
1112 स्वेद पसीने से उत्पन्न होने वाला स्वेदज
1113 स्वतन्त्रता प्राप्ति के बाद का स्वातन्त्र्योत्तर
1114 समय से संबंधित सामयिक
1115 शीघ्र चलने वाला द्रुतगामी
1116 शयन करने की इच्छा सुषुप्सा
1117 सिर से लेकर पैर तक आपादमस्तक
1118 स्वप्न में बकझक करना उचावा
1119 शासन हेतु नियमों का समूह संविधान
1120 सोने जैसे रंगवाला सुनहला
1121 सतो गुण का सात्त्विक
1122 सीपी बाँसी सूकरी करी धरी और नरसल से बनी माला बैजयन्तीमाला
1123 समान समय में होनेवाला समसामयिक
1124 सोलहो कलाओं से युक्त चाँद राका
1125 सफेदी लिए हुए लाल रंग पाटल
1126 स्थिर रहनेवाली वस्तु स्थावर
1127 श्रद्धा से जल पीना आचमन
1128 सेना के आगे लड़नेवाला योद्धा अग्रयोधा
1129 शीघ्रता का अभाव अत्वरा
1130 स्वर्ग की वेश्या अप्सरा
1131 सोना चाँदी पर किया गया रंगीन काम मीनाकारी
1132 हाथी को हाँकने का लोहे का हुक अंकुश
1133 हिंसा करने वाला हिंसक
1134 हित चाहने वाला हितैषी
1135 हित न चाहनेवाला अनहितू
1136 हमेशा सत्य बोलने वाला सत्यवादी
1137 हाथ में चक्र धारण करनेवाला चक्रपाणि
1138 हवा में मिली हुई धूल या भाप के कारण होने वाला अँधेरा धुन्ध
1139 हाथ का लिखा हुआ हस्तलिखित
1140 हृदय को विदीर्ण करने वाला हृदयविदारक
1141 हंस के समान सुंदर मंद गति से चलने वाली स्त्री हंसगामिनी
1142 हत्या करनेवाला हत्यारा
1143 हाथ की लिखी पुस्तक या मसौदा पांडुलिपि
1144 होठों पर चढ़ीपान की लाली अधरज
1145 हिन्द की भाषा हिन्दी
1146 क्षमा पाने योग्य क्षम्य
1147 क्षण भर में भंग नष्ट होनेवाला क्षणभंगुर
1148 क्षुधा से आतुर क्षुधातुर
1149 ऋषियों के रहने का स्थान आश्रम
1150 ऋण के रूप में आर्थिक सहायता तकावी
1151 ज्ञान देने वाली ज्ञानदा
1152 ज्ञान देनेवाला ज्ञातव्य