11 | दक्कन का पठार | यह पठार दक्षिण भारत में स्थित है इसे तीन ओर से पर्वत श्रेणियों ने घेर रखा है इसके पूर्व में पूर्वी घाट, पश्चिम में पश्चिमी घाट और उत्तर में विन्ध्याचल और सतपुड़ा पर्वत श्रेणिया हैं |
12 | इरान का पठार | इसे एशिया माइनर का पठार या इरान का मध्यवर्ती पठार भी कहते हैं |
13 | अरब का पठार | यह दक्षिण-पश्चिम एशिया में स्थित है इसके पूर्व में फारस की खाड़ी, पश्चिम में लाल सागर, उत्तर पश्चिम में भूमध्य सागर और दक्षिण में अरब सागर स्थित है |
14 | अनातोलिया का पठार | यह टर्की के एंटिक और टारस श्रेणियों के मध्य स्थित है इसे टर्की का पठार भी कहते हैं |
15 | अबीसीनिया का पठार | यह पठार पूर्वी अफ्रीका के इथोपिया एवं सोमालिया के क्षेत्र में विस्तृत रूप में फैला है |
16 | मेडागास्कर का पठार | मेडागास्कर द्वीप अफ्रीका के दक्षिण पूर्व हिन्द महासागर में स्थित है इस द्वीप का मध्यवर्ती भाग पठारी है, जिसे मेडागास्कर या मालागासी का पठार कहा जाता है |
17 | ऑस्ट्रेलिया का पठार | ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी भाग में ऑस्ट्रेलिया का पठार स्थित है । इस पठार का दक्षिणी भाग मरुस्थलीय है |
18 | चियापास का पठार | यह दक्षिणी मैक्सिको में प्रशांत महासागर के तट पर स्थित है इसके उत्तर में तबास्को, दक्षिण-पश्चिम में तहुआ-न्टेपेक की खाड़ी, पूर्व में ग्वाटेमाला और पश्चिम में ओलस्का और बेराक्रुज स्थित है |
19 | मेसेटा का पठार | स्पेन के आइबेरियन प्रायद्वीप पर मेसेटा का पठार स्थित है |
20 | इंडोचीन का पठार | यह दक्षिण-एशिया में पूर्वी प्रायद्वीप पर स्थित है इस भाग पर साल्विन, सीकांग, मीकांग, मीनाम आदि नदियाँ प्रवाहित होती हैं |