नमस्कार दोस्तों, naukaripao.com में आप सभी का स्वागत है | सरकारी नौकरी के लिए लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ज्यादा महत्व है | इन परीक्षाओं मे सफलता के लिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए | यहां हम आपके लिए कड़ी मेहनत करके करंट अफेयर्स एकत्रित करके एक जगह पर लाते हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है | हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |
| क्रम संख्या | प्रश्न | उत्तर |
| 1 | कांगो गणराज्य के प्रधान मंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? | अनातोले कोलिनेट माकोसो |
| 2 | मोहाली अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का नाम बदलकर किसके नाम पर रखा गया है? | बलबीर सिंह सीनियर के |
| 3 | आयुष मंत्रालय द्वारा कौन से दो एप लांच किए जाएंगे? | रिपोजिटरी पोर्टल और आयुष संजीवनी ऐप |
| 4 | यूएई द्वारा किस भारतीय को गोल्डन वीजा दिया गया है? | संजय दत्त |
| 5 | किस भारतीय राज्य ने 2020-21 के दौरान सबसे ज्यादा FDI इक्विटी प्रवाह प्राप्त किया? | गुजरात |
| 6 | 2020-21 में भारत के निवेशक देशों की सूची में कौन सा देश शीर्ष पर है? | सिंगापुर |
| 7 | विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने किस देश के साथ मिलकर एक ‘बायो हब’ इनीशिएटिव शुरू किया है जो पैथोजंस को प्रयोगशालाओं के बीच साझा करने और उनके विरुद्ध "विश्लेषण और तैयारी" की सुविधा प्रदान करेगा? | स्विट्ज़रलैंड |
| 8 | 2021 एशिया पैसिफिक अवार्ड मे गोल्डेन स्टीवी अवार्ड किसने जीता ? | स्पाइसहेल्थ |
| 9 | विश्व स्वर्ण परिषद (WGC) के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2021 तक, विश्व में सबसे अधिक स्वर्ण रखने वाला देश कौन सा है? | संयुक्त राज्य अमेरिका (8,133.5 टन) |
| 10 | विश्व स्वर्ण परिषद (WGC) के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2021 तक, विश्व में सबसे अधिक स्वर्ण रखने वाले देशों में भारत का स्थान कौन सा है? | 9वां (687.8 टन) |
| 11 | किस देश ने, माध्यमिक और उच्च शिक्षा में नागरिकों के लिए ‘योग्यता को मान्यता प्रदान करने वाले UNESCO वैश्विक सम्मेलन' (UNESCO Global Convention on the Recognition of Higher Education Qualifications)को अपनी मंजूरी दी ? | एस्टोनिया |
| 12 | इंडियन बैंक के नए प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी किसे नियुक्त किया गया है ? | शांति लाल जैन |
| 13 | ग्रेट ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने एक वाणिज्यदूत अधिकारी के रूप में चंडीगढ़ स्थित ब्रिटिश उप उच्चायोग में काम कर रही किस भारतीय महिला को ‘मोस्ट एक्सीलेन्ट ऑर्डर ऑफ़ द ब्रिटिश एम्पायर’ (MBE) के मानद सदस्य के रूप में नियुक्त किया ? | मोहिनी सिंह |
| 14 | डेलाइट कंपनी ने 'संजीवनी परियोजना' के अंतर्गत कोविड-19 के कम एवं मध्यम लक्षणों वाले मरीजों तक जल्दी से स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने में मदद करने के लिए एक पर्यवेक्षित, आभासी गृह देखभाल पहल का आरंभ करने के लिए किस राज्य सरकार के साथ भागीदारी की है? | हरियाणा |
| 15 | संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक अभियान विभाग और अभियान सहायता विभाग के साथ साझेदारी में कौन सा देश 'यूनाइट अवेयर' नामक एक चलित तकनीकी मंच विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है, जो शांतिरक्षकों को स्थितिजन्य जागरूकता बढ़ाने में मदद करेगा और क्षेत्र से संबंधित जानकारी प्रदान करेगा? | भारत |
| 16 | अंतरिक्ष यान के "ज्यूस (Zeus)" नामक परमाणु-संचालित ऊर्जा मॉड्यूल को किस देश की संस्था द्वारा संरचित किया गया है, जिससे यान के माध्यम से अधिक दूरी तक अंतरिक्ष में भारयुक्त माल को ले जाने के लिए पर्याप्त शक्ति उत्पन्न की जा सके ? | रोसकॉसमॉस, रूस |
| 17 | 2022 फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप का आयोजन किस देश में 11 से 30 अक्टूबर, 2022 तक किया जाएगा ? | भारत |
| 18 | अवतार सिंह भसीन द्वारा लिखित पुस्तक का नाम क्या है? | नेहरू, तिब्बत और चीन |
| 19 | रिजर्व बैंक इनोवेशन हब (RBIH) ने किसे अपना मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है? | राजेश बंसल |
| 20 | कौन सा सस्थान 2023 में चंद्रमा पर पानी और अन्य संसाधनों की खोज करने की योजना बना रहा है? | यूनाइटेड स्टेट्स नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन |
| 21 | किस देश के प्रधान मंत्री ने घोषणा की है कि उनका देश विश्व स्वास्थ्य संगठन, अन्य भागीदारों और राष्ट्रों के साथ मिलकर COVID-19 वेरिएंट और उभरती बीमारियों की पहचान करने के लिए एक उन्नत अंतर्राष्ट्रीय रोगज़नक़ निगरानी नेटवर्क विकसित करेगा? | यूके के प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन |
| 22 | अन्तराष्ट्रिय अक्षय ऊर्जा संस्था (IRENA) का मुख्यालय कहाँ पर है ? | आबूधाबी , संयुक्त अरब अमीरात |
| 23 | प्रफुल्ल कोडा पटेल हाल में चर्चा में रहे, वे कौन हैं ? | लक्षद्वीप के प्रशासक |
| « 28 मई 2021 का करेंट अफेयर | 26 मई 2021 का करेंट अफेयर » |