नमस्कार दोस्तों, naukaripao.com में आप सभी का स्वागत है | सरकारी नौकरी के लिए लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ज्यादा महत्व है | इन परीक्षाओं मे सफलता के लिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए | यहां हम आपके लिए कड़ी मेहनत करके करंट अफेयर्स एकत्रित करके एक जगह पर लाते हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है | हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |
| क्रम संख्या | प्रश्न | उत्तर |
| 1 | यूनिसेफ और उसके सहयोगी संगठन YuWaah ने चल रहे COVID-19 संकट को दूर करने के लिए युवाओं को शामिल करने के लिए किस नाम से अखिल भारतीय अभियान शुरू किया ? | #YoungWarrior |
| 2 | किस IIT के प्रोफेसर और प्रसिद्ध सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ का 75 वर्ष की आयु में कोविड से निधन ? | दिनेश मोहन |
| 3 | हाल में पंजाब के किस स्थान के पास भारतीय वायुसेना का विमान मिग-21 क्रैश हुआ ? | मोगा |
| 4 | भारत ने 19-20 मई को ऑनलाइन मोड में ब्रिक्स की सातवीं बैठक की मेजबानी किसने की ? | एस्ट्रोनॉमी वर्किंग ग्रुप (BAWG) |
| 5 | आरबीआई 31 मार्च, 2021 को समाप्त नौ महीने की लेखा अवधि के लिए सरकार को लाभांश के रूप में कितनी राशि हस्तांतरित करेगा ? | 99,122 करोड़ रुपये |
| 6 | कोविड-19 से प्रभावित बच्चों और परिवारों की मदद यूनिसेफ ने एयरटेल अफ्रीका साथ भागीदारी की है| इस साझेदारी से उप-सहारा अफ्रीका के किन 13 देश के बच्चों और परिवारों को लाभ मिलेगा ? | ज़ाम्बिया, कांगो, नाइजीरिया, गैबान, केन्या, मेडागास्कर, मलावी, नाइजर, रवांडा, तंजानिया, कांगो, लोकतान्त्रिक गणराज्य, युगांडा और चाड |
| 7 | छत्तीसगढ़ राज्य मे किस योजना का शुभारंभ हुआ है जिसका लक्ष्य कोविड-19 महामारी के बीच राज्य के ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करना है? | राजीव गांधी किसान न्याय योजना |
| 8 | केंद्र सरकार ने किस स्थान/शहर को सोलराइज़ करने की योजना शुरू की है? | ओड़ीशा के कोणार्क सूर्य मंदिर और कोणार्क शहर |
| 9 | वर्ष 2021 के 'प्रसूति नालव्रण (Obstetric fistula) का अंत करने के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस जो 23 मई को मनाया गया का विषय क्या था ? | वुमन्स राइट्स आर ह्यूमन राइट्स! एंड फिस्टुला नाउ |
| 10 | वेरिस्क मैपलेक्रॉफ संस्था की 'उच्च पर्यावरण जोखिम वाले विश्व के 100 शहर' रिपोर्ट के अनुसार, पर्यावरणीय जोखिम के प्रति संवेदनशील बने दुनिया के 99 शहर एशिया में हैं। इनमे से कितने अकेले भारत में हैं ? | 43 |
| 11 | 'उच्च पर्यावरण जोखिम वाले विश्व के 100 शहर' रिपोर्ट के अनुसार, वायु और जल प्रदूषण के चरम स्तरों के परिणामस्वरूप दुनिया का सबसे अधिक पर्यावरणीय जोखिम वाला प्रथम तीन शहर क्रमशः कौन है ? | जकार्ता-पहला, दिल्ली-दूसरा, चेन्नई-तीसरा |
| 12 | वह कौन सा चार्टर / सनद है जो जलवायु और पर्यावरण संकट से उभरे नाटकीय प्रभावों पर अनुक्रिया करने में सामूहिक कार्रवाई को प्रेरित करने और चलाने का आशय रखता है, जिसे अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति और इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेंट सोसाइटीज द्वारा अपनाए जाने के बाद, 20 मई 2021 को सभी लोकोपकारी संगठनों द्वारा हस्ताक्षर के लिए प्रस्तुत किया गया है ? | लोकोपकारी संगठनों के लिए जलवायु और पर्यावरण सनद (Climate and Environment Charter for Humanitarian Organizations) |
| 13 | महामारी से निपटने के लिए स्वदेशी समाधानों और अभिनव उत्पादों का समर्थन करने के लिए, केन्द्रीय सरकार की नई पहल का नाम क्या है , जो भारत में पंजीकृत स्टार्टअप और कंपनियों को निधि प्रदान करेगी ? | निधि 4 कोविड 2.0 / NIDHI 4 COVID 2.0 |
| 14 | ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किस ऐप का आरंभ किया है, जो महात्मा गांधी नरेगा कार्यस्थलों पर श्रमिकों की वास्तविक समय उपस्थिति लेने की अनुमति देता है ? | नैशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सॉफ्टवेयर (NMMS) ऐप |
| 15 | 2022 FIFA अंडर-17 महिला विश्व चषक’ 11 से 30 अक्टूबर 2022 तक की अवधि में कहाँ आयोजित किया जाएगा ? | भारत में |
| 16 | असम विधानसभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कौन हैं ? | बिस्वजीत दैमारी |
| 17 | अमेरिका की NASA संस्था ने चंद्रमा की सतह पर और उसके नीचे बर्फ और अन्य संसाधनों की खोज करने के लिए वर्ष 2023 के अंत तक चंद्रमा पर अपना पहला मोबाइल रोबोट भेजेने की घोषणा की है । इसका नाम क्या है ? | वोलाटाइल्स इन्वेस्टिगेटिंग पोलर एक्सप्लोरेशन रोवर (VIPER) |
| 18 | दक्षिण अमेरिका की फुटबॉल संस्था कॉनमेबोल ने किस देश से, वहाँ अगले महीने होने वाले कोपा अमेरिका की सह-मेजबानी वापस ले ली है ? | कोलंबिया |
| 19 | नागालैंड के प्रसिद्ध पर्यावरणविद् नुक्लू फोम (Nuklu Phom) को किस कारण से ‘व्हिटले पुरस्कार (Whitley Award), 2021’ दिया गया ? | नागालैंड में एक बायोडायवर्सिटी पीस कॉरिडोर की स्थापना के लिए |
| 20 | वर्ष 2021 का ‘व्हिटले गोल्ड पुरस्कार किसे प्रदान किया गया है? | केन्या के पाऊला कहम्बु (Paula Kahumbu) को |
| 21 | अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (ITTF) ने भारतीय स्टार्टअप, स्तूप स्पोर्ट्स एनालिटिक्स के साथ सहयोग किया है,इसका उद्देश्य क्या है? | यह अपने सभी 226 सदस्य संघों (देशों) में अग्रणी खिलाड़ियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)-सक्षम, रीयल-टाइम मैच और अभ्यास विश्लेषण समाधान प्रदान करेगा |
| 22 | अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदानी किसको पीछे छोड़ते हुए दुनिया के दूसरे सबसे अमीर एशियाई बन गए हैं? | चीन के झोंग शानशान को |
| 23 | आभासी भारतीय हस्तशिल्प और उपहार मेले के 51वें संस्करण का उद्घाटन कहाँ किया गया? | दिल्ली के IHGF में |
| 24 | सिप्ला लिमिटेड ने भारत में कोविद -19 के लिए पोलीमरेज़ चेन रिएक्शन (कोविड -19 आरटी-पीसीआर) परीक्षण किस नाम से लॉन्च किया है? | वीराजेन |
| 25 | किस राज्य सरकार निजी खिलाड़ियों को ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करने के लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है ? | आंध्र प्रदेश |
| 26 | किस संस्थान ने आभासी मध्यस्थता, सुलह, मध्यस्थता और अन्य वैकल्पिक विवाद समाधान (एडीआर) तंत्र का संचालन करने के लिए देश का पहला निजी डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है? | चंडीगढ़ स्थित ज्यूपिटिस जस्टिस टेक्नोलॉजीज ने |
| 27 | किस संस्थान ने मौजूदा ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए एक 'ऑक्सीजन रीसाइक्लिंग सिस्टम' (ओआरएस) की अवधारणा और डिजाइन किया है? | भारतीय नौसेना के दक्षिणी नौसेना कमान के डाइविंग स्कूल ने |
| « 24 मई 2021 का करेंट अफेयर | 22 मई 2021 का करेंट अफेयर » |