नमस्कार दोस्तों, naukaripao.com में आप सभी का स्वागत है | सरकारी नौकरी के लिए लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स का बहुत ज्यादा महत्व है | इन परीक्षाओं मे सफलता के लिए आप सभी को निरंतर करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए | यहां हम आपके लिए कड़ी मेहनत करके करंट अफेयर्स एकत्रित करके एक जगह पर लाते हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, रेलवे, एसएससी, बीमा, यूपीएससी, डिफेंस, और अन्य सभी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति लाभदायक है | हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि हमारा यह प्रयास आप सभी के लिए सार्थक सिद्ध होगा और हमारी शुभकामनाएं आप सभी के साथ है |
| क्रम संख्या | प्रश्न | उत्तर |
| 147 | विश्व एनजीओ दिवस प्रतिवर्ष किस दिन दुनिया भर में मनाया जाता है ? | 27 फरवरी को |
| 148 | राष्ट्रीय विज्ञान दिवस प्रतिवर्ष 28 फरवरी को मनाया जाता है जिसे सर सी.वी.रमन द्वारा किस घटना की 28 फरवरी 1928 को घोषणा को याद करने के लिए मनाया जाता है ? | रमन प्रभाव की खोज |
| 149 | राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2021 का विषय क्या है ? | 'एसटीआई का भविष्य: शिक्षा, कौशल और कार्य पर प्रभाव |
| 150 | भारतीय तटरक्षक बल स्थापना दिवस कब मनाया जाता है ? | 1 फरवरी |
| 151 | सूरजकुंड शिल्प मेला कब मनाया जाता है ? | 1 फरवरी: |
| 152 | विश्व आद्रभूमि दिवस 2021 कब मनाया जाता है ? | 2 फरवरी |
| 153 | विश्व कैंसर दिवस कब मनाया जाता है ? | 4 फरवरी |
| 154 | महिला जननांग विकृति के लिए शून्य सहनशीलता दिवस कब मनाया जाता है ? | 6 फरवरी |
| 155 | विश्वदलहन दिवस कब मनाया जाता है ? | 10 फरवरी |
| 156 | अंतर्राष्ट्रीय महिला वैज्ञानिक दिवस कब मनाया जाता है ? | 11 फरवरी |
| 157 | राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस कब मनाया जाता है ? | 12 फरवरी |
| 158 | उत्पादकता दिवस कब मनाया जाता है ? | 12 फरवरी |
| 159 | विश्व सामाजिक न्याय दिवस कब मनाया जाता है ? | 20 फरवरी |
| 160 | अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस कब मनाया जाता है ? | 20 फरवरी |
| 161 | शिक्षा मंत्रालय ने समग्र शिक्षा योजना के तहत वित्तपोषित आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों का क्या नाम रखने की घोषणा की है ? | 'नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय /छात्रावास' |
| 162 | पांच दिवसीय तीसरा बांग्लादेश फिल्म महोत्सव-2021 किस स्थान पर 5 फरवरी से शुरू हुआ है जिसका बांग्लादेश के सूचना मंत्री डॉ हसन महमूद द्वारा उद्घाटन किया गया है ? | कोलकाता |
| 163 | राष्ट्रीय बागवानी मेला 2021 किस विषय (थीम) के साथ शुरू हुआ ? | स्टार्ट-अप और स्टैंड-अप इंडिया के लिए बागवानी |
| 164 | किस प्रसिद्ध क्रिकेटर को हाउज़ैट का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है ? | युवराज सिंह |
| 165 | काला घोड़ा कला महोत्सव 6-14 फरवरी के बीच कहाँ पर मनाया गया ? | मुंबई |
| 166 | लिजो जोस पेल्लीसेरी द्वारा निर्देशित कौन सी मलयालम फिल्म ऑस्कर 2021 की दौड़ से बाहर हो गई है जो कि सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि थी ? | 'जल्लीकट्टू' |
| 167 | किसके द्वारा निर्देशित "बिट्ट" को ऑस्कर मे बेस्ट लाइव एक्शन लघु फिल्म श्रेणी में शॉर्टलिस्ट किया गया है ? | करिश्मा देव दुबे |
| « Previous Page | Next Page » |